मालीघोरी। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय दुधली में छ.ग. शासन द्वारा संचालित निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरण योजना के अंतर्गत इस संस्था में अध्ययनरत कक्षा 9 वीं के छात्राओं को निःशुल्क सरस्वती सायकल का वितरण किया गया। जिसमें संस्था के प्राचार्य डी. एन. यादव, समस्त शाला स्टॉफ, ग्राम पंचायत दुधली के सरपंच मो. फिरोज तिगाला एवं जन भागीदारी समिति अध्यक्ष गंगाराम देशमुख, सदस्य- ईशाक खान, दामेश्वर देशमुख एवं लोकनाथ निषाद सरपंच ग्राम पंचायत खपरी व डॉ. आर. के. देशमुख उपस्थित रहे। आयोजन में विशेष रूप से लोहारा एसडीएम भी पहुंची थी।
आत्मानंद हिंदी माध्यमिक स्कूल दुधली में हुआ साइकिल वितरण











