DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सरस्वती शिशु मंदिर घीना में किया गया दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद एवं प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन

बालोद। सरस्वती शिशु मंदिर घीना में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद एवं बौद्धिक प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला ग्राम भारती के निर्णायकों की बैठक हुई । जिन्हे कार्य भार सौंपा गया। उद्घाटन के मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार देशमुख थे अध्यक्षता एम एल ठाकुर प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घीना ने की। विशिष्ट अतिथि बिंदु बाई तारम घीना सरपंच, वंदना पारख सरपंच नवागांव, नंद कुमार ठाकुर सरपंच हडगहन, लता बाई रावटे सरपंच डेंगरापर, डाल चंद जैन समाज सेवी ग्राम घीना, सुखराम पटेल ग्राम पटेल घीना, नरेंद्र निषाद अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घीना, सौरभ देवांगन, हरवंश तारम,
रेमन सुधाकर एवं समस्त पंचगण ग्राम पंचायत घीना जिला ग्राम भारती जिला बालोद के सचिव सियाराम सार्वा, जिला समन्वयक दीपक हिरवानी, पांच संकुल से आए हुए संकुल प्रमुख मालीघोरी चेमन लाल साहू , झलमला संकुल दुलार पटेल करहीभदर संकुल पवन साहू अरमरीकला संकुल संतोष साहू कचांदूर संकुल अशोक कुमार साहू , लाटाबोड के प्रधानाचार्य प्रकाश तिवारी, पैरी विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनेश्वर साहू कोबा विद्यालय के प्रधानाचार्य विष्णु प्रसाद सिघारे मौजूद थे। सभी ने मां सरस्वती, ओम और भारत माता की शैलचित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथि स्वागत एवं उद्बोधन का कार्यक्रम संपन्न किया गया। उसके बाद सभी निर्णयको और बच्चों को शपथ दिलवाया गया फिर खेल का आयोजन प्रारंभ किया गया। सर्वप्रथम गेड़ी दौड़ का खेल कराया गया। कबड्डी खो-खो 100 मीटर दौड़ 200 मीटर दौड़ 400 मीटर दौड़ 600 मीटर दौड़ लंबी कूद ऊंची कूद गोला फेंक तवा फेक आदि हुए।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी सुरेगांव श्री महोबिया थे। अध्यक्षता सुखीराम पटेल ग्राम पटेल घीना ने की। विशिष्ट अतिथि टेक राम सिंह संयोजक सरस्वती शिशु मंदिर घीना कालू राम सिन्हा अलख राम सिन्हा विशाल सिंह भुआर्या खंभन साहू समाज प्रमुख साहू समाज नकुल सिंहा हरिराम ठाकुर ग्वाल सिंह ठाकुर थे। सरस्वती शिशु मंदिर घीना के समस्त पालक गण कार्यक्रम को उद्घाटन से लेकर समापन तक सहयोगी विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर सूरेगांव की दीदी पूजा देशमुख ,सरस्वती शिशु मंदिर कोबा के दीदी डीगेश्वरी, खिलेश्वरी एवम् आचार्य नारद राम भुआर्य एवम् एवं सरस्वती शिशु मंदिर घीना के समस्त स्टाफ प्रधानाचार्य गोविन्दा सिन्हा, खुशबू साहू मोनेश्वर ठाकुर विभा सिंहा पायल सिन्हा डीलेश्वरी यादव एवं पूजा निषाद सभी ने विशेष सहयोग दिए। कार्यक्रम को दो दिन तक सुचारू रूप से संचालित करने के लिए ग्राम घीना के समस्त नागरिकों का विशेष सहयोग रहा। राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष जोहर तारम, डोमार सिंह सिन्हा,घनश्याम ठाकुर, भीषम ठाकुर, कृष्णा राम ठाकुर महेश कोठारी लगन तारम बाबू लाल बीरेंद्र तारम आदि सभी ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

यह रहा परिणाम

बालक कब्बडी प्रथम स्थान जगन्नाथपुर, द्वितीय स्थान अरमरी कला, खो खो बालक प्रथम स्थान पैरी, द्वितीय पुरूर, रिले रेस बालक प्रथम सम्बलपुर, द्वितीय कलंगपुर, बालिका कब्बड़ी प्रथम
पुरूर, द्वितीय
दुधली, बालिका खो-खो प्रथम पैरी, द्वितीय पुरुर,रिले रेस बालिका में प्रथम संबलपुर, द्वितीय कलंगपुर रहे।

संकुल में ये रहे प्रथम स्थान

सरस्वती शिशु मंदिर झलमला ने 189 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान सरस्वती शिशु मंदिर कचांदूर 115 अंक रहा। प्रतियोगिता में कुल 43 विद्यालयों से 31 विद्यालयों ने भाग लिया। जिसमें बालक 325, बालिका 344, कुल 669 विद्यार्थी ने भाग लिया। संरक्षण दीदी आचार्य 48, दीदी 21 आचार्य कुल 69 द्वितीय आचार्य भी पहुंचे थे।

You cannot copy content of this page