संकल्प शिविर की तैयारी क़ो लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक सम्पन्न



बालोद। जिले की तीनों विधानसभा में 19 अगस्त क़ो आयोजित संकल्प शिविर के तैयारी के सम्बन्ध में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।


बैठक में तैयारी के संबंध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणों से जानकारी लिए गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाध्यक्ष सुधाकर के द्वारा बताया गया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा जो निर्देश दिए गये है उसी के अनुसार मंच एवं बैठक व्यवस्था रहेगी। तैयारी के संबंध में आयोजित बैठक क़ो जिला संगठन प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री शाहिद खान, संसदीय सचिव एवं विधायक गुंडरदेही कुंवर सिह निषाद, पूर्व विधायक भैय्या राम सिन्हा, डोमेन्द्र भेड़िया, छाया सांसद एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य बीरेश ठाकुर ने सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम के बारे में सुझाव एवं जरूरी मार्गदर्शन दिए।
उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम क़ो सफलता पूर्वक सम्पन्न करने में सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया ज्ञात हो कि गुंडरदेही विधानसभा का संकल्प शिविर अर्जुन्दा में, डौंडीलोहारा विधानसभा का दल्ली राजहरा में और बालोद विधानसभा का करकाभाट में आयोजित है। उक्त संकल्प शिविर में प्रदेश संगठन प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, सह प्रभारी चन्दन यादव, विजय जांगिड़, मुख्यमंत्री के राजनितिक सलाहकार विनोद वर्मा,विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। आयोजित बैठक में विशेष रूप से सोना देवी देशलहरा, अध्यक्ष जिला पंचायत पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कृष्णा दुबे पियूष सोनी रतिराम कोसमा जागृत सोनकर केजू राम सोनबोइर क्रांति भूषण साहू धनेश्वरी सिंन्हा, ममता पांडे, रुखसाना बेगम हिमलेशवरी देवांगन, मीना सत्येंद्र साहू संगीता नायर शिरोमणी माथुर स्वप्निल तिवारी हीरालाल पवार हेमकांत हरीश पुरी गोस्वामी श्रीमती शारदा सिन्हा दुर्गा ठाकुर इंदरमन देशमुख संजीव कुमार चौधरी भूषण मारकंडे भूपेश नायक केदार देवांगन डॉक्टर नारायण साहू दिलीप कुमार बघेल भोला राम नेताम नीलकंठ टंडन, परसराम लेडिया संजय बारले सागर साहू नूर उल्ला खान ओमप्रकाश गजेंद्र भूपेंद्र चंद्राकर अनिल कतहरे सुनील कुमार चंद्राकर विजयपाल बेलचंदन चंद्र कुमार देशलहरे हेमंत कुमार यादव दीनबंधु यादव भूपेंद्र कुमार दिल्ली बार विवेक पांडे नागेश कुमार देवांगन अंचल प्रकाश साहू रेवा रावटे भोज साहू संजय सोनबोइर मुमताज कुरेशी अनिल चेनानी विनोद शर्मा विवेक मसीह विजय जोगदंड रवि जायसवाल रवि कांत देशमुख जुबेर अहमद रवि प्रकाश यादव अशोक बागेश्वर कोमेश कोराम जावेद खान दिनेश कुमार साहू वागीश बंजारे मानसिंह देशलहरा मिथलेश नुरोटी शंकर पिपरी तोमेश साहू दीनाराम चेलक कोदूराम दिल्लीवार संजय साहू सलीम खान सुचित्रा साहू लता देवी साहू गिरीश चंद्राकर संतु राम पटेल, योगेश साहू दिलीप सिंह तरुण कुमार साहू पूर्णेश्वर साहू गौकरण साहू दाऊद खान आलोक चंद्राकर सुनील मंडावी, शंभू साहू देवेंद्र साहू विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रतिराम कोसमा एवं आभार प्रदर्शन केजू राम सोनबोइर ने किया l

You cannot copy content of this page