DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सरस्वती शिशु मंदिर जगन्नाथपुर में नन्हे बच्चों ने दी मोहक प्रस्तुति, छत्तीसगढ़ी गानों ने बांधा समां , प्रभात फेरी में भारत माता के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की भी दिखी झलक

बालोद। ग्राम जगन्नाथपुर में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों ने स्कूल में ध्वजारोहण के बाद गांव में प्रभात फेरी निकाली। भारत माता और छत्तीसगढ़ी छत्तीसगढ़ महतारी का रूप धरकर बच्चे इस प्रभातफेरी में शामिल हुए। इसके बाद स्कूल परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जहां मनमोहक प्रस्तुति दी।

नन्हे बच्चों की आकर्षक वेशभूषा और नृत्य ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।देशभक्ति गीतों ने लोगों को प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर अतिथि के रूप में सेवानिवृत शिक्षक सीआर साहू, राधेश्याम साहू, एलपी यदुवंशी, रामदास साहू, इंद्र कुमार साहू, नारायण लाल देशमुख, दीपक यादव, खिलानंद देशलहरा एससी हरदेल, हुकुम लाल साहू, कमलेश्वरी चुरेंद्र, जितेंद्र कुमार देशमुख, भारत लाल साहू आदि मौजूद रहे। अतिथियों ने बच्चों को देश प्रेम के लिए प्रेरित किया और बड़े होकर अच्छे इंसान बनने के लिए कहा। इस दौरान मंच संचालन आचार्य धनंजय साहू और आभार प्रदर्शन प्रधानाचार्य ताराचंद साहू ने किया। इस अवसर पर शिक्षकों में रेख़लाल देशमुख, खेमिन, भावना, माधुरी, लक्ष्मी, शांति, चैन कुमारी, केसर , रीना आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page