DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तहसील कार्यालय डौंडीलोहारा में हुआ विधिक जागरूकता शिविर

डौंडीलोहारा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार हेतु तथा छग राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी एक्शन प्लान के अनुसार जिला न्यायाधीश बालोद डां प्रज्ञा पचौरी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के आदेशानुसार एवं सचिव सुमन सिंह के मार्गदर्शन में तहसील कार्यालय डौंडीलोहारा में न्यायिक मजिस्ट्रेट श्वेता पटेल के द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में उपस्थित महिलाओं एवं पुरुषों को नालसा की योजनाओं के बारे में एवं 9 सितंबर को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के संबंध में जानकारी प्रदान किया गया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी डौंडीलोहारा, प्रतिमा ठाकरे झा, गोविन्द कुमार सिन्हा तहसीलदार डौंडीलोहारा एवं अधिवक्ता गण उपस्थित रहे। शिविर में लाभान्वित संख्या 50 रही।

You cannot copy content of this page