DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सुंदरा के वार्ड 20 की गली को मिलेगी अब कीचड़ से आजादी

बालोद। बालोद ब्लाक के ग्राम सुन्दरा के वार्ड 20 में सीसी रोड का निर्माण किया जा रहा है। जनपद निधि एक लाख रुपए की लागत से उक्त निर्माण हो रहा है। सीसी रोड बनने से अब ग्रामीणों को कीचड़ से मुक्ति मिलेगी। रविवार को जनपद सदस्य छगन देशमुख, सरपंच वारुणि शिवेंद्र देशमुख ने कार्य स्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने कहा आजादी के बाद पहली बार वार्ड में सीसी रोड बनने से अब बारिश में उन्हे राहत मिलेगी। कीचड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा।

You cannot copy content of this page