DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला एवं पुलिस प्रशासन का संयुक्त अभियान: मवेशियों को मुख्य मार्ग से हटाकर पहुंचा रहे गौशाला

यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले 27 लापरवाह वाहन चालकों से वसूला गया 9000रू. जुर्माना, पशु मालिकों से जिला एवं पुलिस प्रशासन बालोद की अपील: मवेशियों को सड़को से हटाकर अपने संरक्षण में रखे एवं यातायात व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन करने में सहयोग करे

बालोद। भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छ.ग. शासन के मंशानुसार, जिला एवं पुलिस प्रशासन बालोद द्वारा सड़कों पर घुमने वाले मवेशियों से होने वाले सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं असमय मवेशियों की मौतों पर अंकुश लगाने के लिए गुरुवार को यातायात विभाग बालोद की टीम द्वारा तांदुला पुल के पास, घड़ी चौक, जय स्तंभ चौक, दल्ली चौक बालोद के आस-पास, नेशनल हाईवे एवं जिले के मुख्य सड़कों में विचरण करने वाले मवेशियों को हटाने हेतु घेराबंदी कर गौशाला पहुंचाने विशेष अभियान चलाया गया । इस अभियान का उद्देश्य मवेशियों के कारण होने वाले सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, पशुओं के असमय मृत्यु पर रोक लगाना एवं बालोद शहर के सड़कों को पशुविहीन बनाना है। इस प्रकार का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। साथ ही मवेशीयों के कान में लगे टैग नंबर से मवेशी मालिकों की पहचान कर वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालें 27 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही कर 9,000 रू. समन शुल्क भी वसूल किया गया। साथ ही हिदायत दिया गया कि यातायात नियमों का पालन करे, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें।

पशु मालिकों से अपील

प्रशासन ने अपील की है कि मवेशियों को अपने संरक्षण में रख कर उचित देखभाल करे, सड़कों, दुकान एवं चौक-चौराहो पर आवारा न छोड़े शहर में यातायात व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन में सहयोग करें।

You cannot copy content of this page