DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पुरूर में मनाया गया विश्व फाईलेरिया दिवस, अतिथियों ने आयोजन में ही खाई गोली

गुरुर। गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पुरूर में विश्व फाईलेरिया दिवस का शुभारंभ स्वास्थ्य केन्द्र में आए लोगों व स्टॉफ को दवाई खिलाकर किया गया। जिसमे जिला पंचायत सदस्य मीना सत्येन्द्र साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रभात धुर्वे व सरपंच मिर्रीटोला सुकीर्ति यादव अतिथि रहे ।

कमल किशोर सिन्हा आरएमए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पुरूर ने बताया गया कि फाईलेरिया क्यूलेक्स मच्छर के काटने के कारण होता है। साथ ही उससे बचाव के बारे मे सम्पूर्ण जानकारी दी गई जिसके पश्चात् जिला पंचायत सदस्य मीना सत्येन्द्र साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रभात व सरपंच मिर्रीटोला ने अस्पताल का निरिक्षण करते हुये मरीजों का हाल चाल पुछा एवं अस्पताल में दवाई की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धि की जानकारी ली। उक्त कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिधि व अस्पताल कर्मचारी सभी ने फाईलेरिया दवाई खाए एवं इनके द्वारा उक्त लोगो को दवाई खिलाया गया।इस दौरान गिरवर साहू कन्हारपुरी, हलधर साहू उसरवारा, कुशल साहू भर्रीगांव, रघुनाथ दास बालोदगहन, फगेन्द्र कुमार बोरिदकला, किसुराम सिन्हा बोरिदखुर्द, मैनसिंग भर्रीगांव ने दवाई सेवन किया। इस मौके पर कर्मचारी कमल किशोर सिन्हा- ग्रामीण चिकित्सा सहायक, अश्वनी काहिरा सोनल मसीह, किशोर कुमार, महेश सिन्हा, आशीष पाल, राजकुमार साहू, पंकज पटेल, अभिशेष ठाकुर, यशोमति साहू, भामनी डाहरे मौजूद रहे

You cannot copy content of this page