DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

धान की फसल के लिए नहरों से मिलेगा पानी, संसदीय सचिव ने लिखा पत्र

गुंडरदेही। वर्तमान समय में क्षेत्र में बारिश कम होने के कारण धान की फसल के लिए पानी की आवश्यकता होने पर किसानों ने विधायक एवं संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया व प्रशासन से जल्द ही नहरों से पानी उपलब्ध कराने का निवेदन किया।जिस पर संवेदनशीलता दिखाते हुए विधायक निषाद ने तत्काल अधिकारियों से बातचीत कर नहरों में पानी छोड़ने के लिए निर्देशित किया । विधायक निषाद ने आज ही कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग बालोद को पत्र लिखकर नहरों से पानी उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।जिस पर अधिकारियों ने कार्यवाही प्रारंभ कर दिया है। जल्द ही किसानों को नहरों से पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

You cannot copy content of this page