DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दिल्ली में मोदी सरकार के खिलाफ प्रशांत बोकड़े ने भरी हुंकार, संसद घेराव कर दी गिरफ्तारी

बालोद। मंगलवार को दिल्ली में युवा कांग्रेस का सांसद घेराव अयोजित किया गया। इसके चलते देशभर से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली में मौजूद रहे। मणिपुर में जारी हिंसा के खिलाफ, आम आदमी की कमर तोड़ती महंगाई और ऐतिहासिक बेरोजगारी के खिलाफ ये घेराव किया गया। इस घेराव में शामिल होने के लिए बालोद जिले से भी जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े शामिल हुए जहां उन्होंने जोशीले अंदाज में बेरिकेट तोड़ संसद घेराव किया और मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। घेराव के बाद प्रशांत ने गिरफ्तारी दी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री को हिंसा, नफरत और महंगाई बेरोजगारी पर अपना मुंह खोलना ही होगा। ज्ञात हो कि छग से बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उक्त घेराव में शामिल हुए।

You cannot copy content of this page