DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय विद्यालय बघमरा के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों ने दिया स्वच्छता का संदेश

बालोद

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघमरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में रविवार को एनएसएस की प्रथम गतिविधि रखी गई जिसमें सभी स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई कर लोगो को स्वच्छता का संदेश दिया इस गतिविधि में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघमरा के भूतपूर्व छात्र एवं वरिष्ठ स्वयंसेवक लक्ष कुमार साहू भी उपस्थित रहे जिनके द्वारा सभी स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्ता से अवगत कराते हुए स्वच्छता एवं शिक्षा से संबंधित नारे एवं गीतों का गायन कराया गया तथा कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेश भंडारी के मार्गदर्शन में सभी स्वयंसेवकों को एनएसएस डायरी और बैज का भी वितरण किया गया यह कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य श्री एस.के.बेक के निर्देशन में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

You cannot copy content of this page