DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्व दाऊ कुर्मि प्यारे लाल बेलचंदन की जयंती पर केन्द्रीय दिल्लीवार युवा समिति ने अर्पित की श्रद्धा सुमन

दुर्ग/ बालोद। दिल्लीवार युवा कुर्मि क्षत्रिय समाज ने स्व. दाऊ कुर्मि प्यारे लाल बेलचंदन की जयंती पर सुभाष नगर दुर्ग केंद्रीय कार्यालय में श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. इस अवसर पर प्रमुख रूप से पवन दिल्लीवार अध्यक्ष नगर ईकाई भिलाई और डॉ देवेन्द्र किशोर बेलचंदन उपस्थित थे. पवन दिल्लीवार ने दाऊ बेलचंदन की जीवनी पर प्रकाश डालते हुये कहा कि दिल्लीवार समाज के पुरोधा और राजनीतिज्ञ कहे जाते है. दाऊ स्व.प्यारेलाल बेलचंदन जी दिनभर दौरा करते थे, लेकिन कुर्ता का क्रीज खराब नहीं होता था, बहुत ही अनुशासन में रहते थे, उनकी अलग पहचान थी। दुर्ग में बड़े-बड़े नेता हुए सबकी विशिष्ट पहचान और समानता थी, वो समय के बहुत पाबंद थे। डॉ. देवेन्द्र बेलचंदन दाऊ कुर्मि प्यारे लाल बेलचंदन के नाती है उन्होंने ने बताया कि बेलचंदन ने ही प्रणाम और सभी को आप कहकर समान देने का काम किये है.जब दुर्ग ग्रामीण विधानसभा का नाम खेरथा विधानसभा क्षेत्र हुआ करता था, तब उन्होंने खेरथा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। उस समय किसानों के बेहद जरूरी माने जाने वाली एक सिंचाई परियोजना की दरकार थी।अविभाजित मध्यप्रदेश के 1993 के विधानसभा चुनाव में जब दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी तब स्व बेलचंदन विधायक रहते हुए खरखरा मोहदीपाट सिंचाई परियोजना की पुरजोर मांग उठाई। इसके लिए स्व. प्यारेलाल बेलचंदन ने काफी संघर्ष किया और आखिर कार मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा इस परियोजना को मंजूरी दी गयी। इस अवसर पर बालोद जिले के जगन्नाथपुर निवासी दिल्लीवार युवा कुर्मि क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष योगेश्वर देशमुख ने बताया कि युवा समिति पिछले तीन सालो से समाजिक अधिवेशन मे हर साल नये कार्यक्रमो के माध्यम से युवाओं को जोड़ने का काम कर रहे है. आज इस कार्यक्रम मे दाऊ प्यारे लाल बेलचंदन के व्यक्तित्व से अवगत होने का अवसर मिला और युवा समिति संकल्पित है दाऊ के बताऐ रास्तो पर चलने के लिये.
कार्यक्रम मे युवा उपाध्यक्ष कमलेश देशमुख, कोषाध्यक्ष डी देशमुख, मिडिया प्रभारी प्रेम देशमुख, प्रदीप कोठिया,हेमंत देशमुख, डॉ संदीप बेलचंदन, उत्तम देशमुख, मुरली मनोहर देशमुख, शैलेन्द्र देशमुख, नेमन लाल,ललित वर्मा,माखन वर्मा,योगेंद्र देशमुख, दिनेश चंद्राकर, नीरज देशमुख, किशोर देशमुख, पोषण लाल देशमुख आशीष दिल्लीवार दुश्यंत देशमुख व युवा साथी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page