भाजपा कार्य विस्तार योजना के प्रांतीय सह संयोजक रूप नारायण सिन्हा ने लिया भाजपा नेताओं की बैठक




बालोद
जिला मुख्यालय बालोद के साहू सदन में बालोद जिले के एक दिवसीय प्रवास पर भाजपा कार्य विस्तारक योजना के प्रांतीय सह संयोजक रूप नारायण सिन्हा पहुंचे। उन्होंने जिले के पूर्व विधायक ,प्रदेश, जिला, मंडल के पदाधिकारी ,वरिष्ठ नेताओं एवं भाजपा के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की बैठक लिया सर्वप्रथम सभी पदाधिकारियों का क्रमशः परिचय संगठन मे मिले दायित्वों की समीक्षा कर जिले में चल रहे पार्टी के कार्यों को समझा व सभी से चर्चा कर संगठनात्मक सुझाव लिए एवं भाजपा के विचारों ,कार्यों ,उद्देश्य एवं भाजपा के उपस्थित नेताओं को देश व पार्टी के प्रति कर्तव्यों पर अपने विचार रखे तथा संघ से भाजपा के उदय से अब तक के पुरोधाओं के संघर्षों, कार्यों व समर्पण को बताया।

इस बैठक में विशेष रूप से सर्व श्री गोपाल महेश्वरी ,देवलाल ठाकुर ,देवेंद्र जयसवाल, किशोरी साहू ,वीरेंद्र साहू, राजेंद्र राय, डॉ बालमुकुंद देवांगन, अभिषेक शुक्ला, लेख राम साहू, नरेश यदु, ठाकुर राम चंद्राकर, संध्या भारद्वाज, राकेश छोटू यादव, शरद ठाकुर, संजय दुबे, लोकेश श्रीवास्तव, कृतिका साहू, प्रेमलता साहू ,होरीलाल रावटे, नीतीश मोंटी यादव, शिवकुमार धर्म गुडे, सुरेश निर्मलकर, दुष्यंत सोनवानी, प्रवेश जैन,टिनेश्वर बघेल, अश्विनी यादव, रमेश सोनवानी ,नरेंद्र हिरवानी ,मूरली राज यादव, राजीव शर्मा ,अबरार सिद्दीकी, दारासिंह भौसार्य, दानेश्वर मिश्रा, नरेंद्र सोनवानी, दुर्गानंद साहू, डिशोक जांगड़े, कमल पनपालिया, सत्य प्रकाश साहू, नरेंद्र साहू ,राजू अग्रवाल, टोमन साहू, सालिक देशमुख, केशव राम साहू ,मणिकांत बघेल ,ज्ञानेंद्र मौर्य, छगन साहू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page