DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पटना में आयोजित 22वी राष्ट्रीय जूनियर वूशु प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रही खरथुली की छात्रा चँचल साहू

बालोद। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरथुली की छात्रा चँचल साहू (कक्षा 12वी) पटना बिहार में आयोजित 22वी जूनियर नेशनल वूशु चैंपियन शिप में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रनिधित्व कर रही। इससे पहले भी चँचल साहू ने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किया है। और अपने राज्य जिले को गौरवांवित किया है। अब 6 से 11 अगस्त तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में देश के सभी राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेशो से 1000 से अधिक खिलाड़ी शामिल होंगे । इससे पूर्व भी चँचल साहू ने केरल में हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ को पदक दिलाया। साथ ही साथ झारखंड में आयोजित खेलो इंडिया वूमेन लीग में भी छत्तीसगढ़ को पदक दिलाया। अपने स्कूल की रोल मॉडल चँचल साहू अपने अभ्यास के साथ साथ स्कूल में भी बालिकाओं को वूशु के साथ साथ आत्म रक्षा की भी ट्रेनिंग देती है।

छात्रा के इस उपलब्धि पर शाला प्राचार्य पी.एस रात्रे, गजेंद्रपुरी गोस्वामी, भागवत चतुर्वेदी, राजेन्द्र साहू, डोमेन्द्र साहू, प्रदीप साहू, होरीलाल पटेल, योगेश ठाकुर, हरीश रावटे, लालेश्वर ठाकुर, रेखा देशमुख, यशोदा नायक ने बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

You cannot copy content of this page