Thu. Sep 19th, 2024

‘भूपेश है तो भरोसा है’ अभियान चलाएंगे, कांग्रेस के युवा डोर टू डोर जाएंगे, सरकार की योजना बताएंगे

बालोद। शनिवार को युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े के निर्देश पर डोर-टू-डोर कैंपेन “भूपेश है तो भरोसा है” के कार्ययोजना के संदर्भ में एक आवश्यक बैठक रखी गई। जिसमे प्रमुख रूप से कांकेर लोकसभा के प्रभारी शशांक शर्मा (राष्ट्रीय संयोजक P’NOB) बालोद रेस्ट हाउस में आगमन हुआ।बालोद जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ने बताया ‘भूपेश है तो भरोसा है’ अभियान चलाएंगे युवक कांग्रेसी, डोर टू डोर सरकारी योजना की देंगे जानकारी। सियासत के ग्राउंड जीरो पर कांग्रेस कार्यकर्ता निकलेंगे और अभियान चलाया जाएगा। अभियान को नाम दिया गया है भूपेश है तो भरोसा है। इस अभियान के तहत यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता अधिक घरों में डोर टू डोर जाकर सरकार की योजनाओं का प्रचार करेंगे।यूथ कांग्रेस के कांकेर लोकसभा प्रभारी शशांक शर्मा ने कहा लोगों के घरों पर जाकर सरकार की योजनाओं के बारे में पॉम्पलेट बांटे जाएंगे, साथ ही हितग्राही पंजीकरण फॉर्म पर ऑफलाइन एवं ऑनलाइन जनता की जानकारी भी ली जाएगी।


अगर लोगों को सरकारी योजनाओं को लेकर किसी तरह की समस्या आ रही है उसे भी दूर करने उनकी जानकारी शासन को दी जाएगी। इसके लिए युवा कांग्रेस ने रजिस्ट्रेशन कॉल नंबर भी जारी किया है नंबर 90900-29090 इस पर मिस कॉल कर छत्तीसगढ़ की जनता अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती है। रजिस्ट्रेशन कराने वालों तक यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता योजनाओं की जानकारी भी पहुंचाएंगे। जिसमे हम बालोद जिले के तीनों विधानसभा अध्यक्ष एवं सभी ब्लॉक एवम शहर अध्यक्ष को इस केम्पेनिंग के बारे में बताया और वो सभी अपने वॉलेंटियर्स को इसके लिए ट्रेनिंग देंगे।

बैठक में प्रमुख रूप से बालोद जिला युवा कांग्रेस से आदित्य दुबे, बालोद विधानसभा अध्यक्ष संदीप साहू, डौंडी लोहारा विधानसभा अध्यक्ष भरत देवांगन, गुंडरदेही विधानसभा अध्यक्ष अनुभव शर्मा, बालोद शहर अध्यक्ष साजन पटेल, बालोदब्लॉक ग्रामीण अध्यक्ष मोहनीश पारकर, गुरुर ग्रामीण अध्यक्ष शैलेश ठाकुर, डौंडी ग्रामीण अध्यक्ष राहुल कणपति, दल्ली राजहरा शहर अध्यक्ष आयान अहमद, देवरी ब्लॉक अध्यक्ष नोवेल दीप गंजीर , विकास जैन जिला संयोजक, फरहान खान, योगेश पटेल समस्त युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By dailybalodnewseditor

2007 से पत्रकारिता में कार्यरत,,,,,कुछ नया करने का जुनून, कॉपी पेस्ट से दूर,,,

Related Post

You cannot copy content of this page