बालोद। पहलवान नामदेव साहू खेल के क्षेत्र में अपनी अलग छाप छोड़ते हुए आंध्र प्रदेश में जाकर विजयनगरम में सिल्वर मेडल हासिल किया है। नामदेव साहू बचपन से ही खेलजगत में अपनी पहचान बनाते आ रहे हैं। उन्होंने कुश्ती एवं कबड्डी के खेल में अच्छे -अच्छों को धूल चटाया है। आपको बता दें कि 16 साल की उम्र में जिला चैंपियन कुश्ती में अपना परचम लगाया था। जिसके बाद अनवरत जारी रहा। इसके बाद खेल से ही उन्होंने भिलाई स्टील प्लांट में सेवा दी है। वर्तमान में राष्ट्रीय कोच कबड्डी में छत्तीसगढ़ में कुश्ती पावरलिफ्टिंग एवं कबड्डी में कोच हैं। पूर्व में उन्होंने मध्यप्रदेश से सीनियर नेशनल खेल में परचम लहरा चुके हैं। हाल ही में 26 वी छत्तीसगढ़ राज्य पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता 23 से 25 जून 2023 को कवर्धा में गोल्ड मेडल दिला चुके हैं।

नामदेव साहू 65 की उम्र में खेल के प्रति जज्बा कहीं से कम नहीं नजर आता है। लगभग 50 वर्षों से बालोद जिले के समीप ग्राम बदनारा में कबड्डी प्रतिवर्ष कराते आ रहे हैं आज भी युवाओं की तरह खेलकूद में काफी तंदरुस्त नजर आते हैं। उनका उद्देश्य युवाओं को खेल में कोचिंग के साथ प्रेरणा देते हैं एवं समय-समय पर उनको उत्साहवर्धन करने के लिए घर के बाहर भी खेल प्रतिस्पर्धा में ले जाते हैं।

उनका उद्देश्य छत्तीसगढ़ में खेल को जीवित रखना है और युवाओं को इस खेल के माध्यम से देश में नाम रोशन करना है। वहीं नामदेव साहू से चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि खेल मनुष्य के जीवन में क्रांति लाता है। खेल से युवाओं में प्रतिभा के साथ-साथ शरीर भी तंदुरुस्त रहता है। खेल खेलने की कोई उम्र नहीं होती है। इसलिए हर व्यक्ति को अपने जीवन खेल खेलते रहना चाहिए। वहीं पहलवान नामदेव साहू के बालोद जिले में आगमन पर जिला पावर लिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष जोगेंद्र नाथ योगी, डौंडी लोहारा के पूर्व विधायक डोमेंद्र भेड़िया साहू समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष साहू भुवन साहू मधु कांत यादव राजेश यादव, के के देवांगन, लक्ष्मण देवांगन प्रदीप नाग, चेतन यादव, लोकनाथ निषाद ने स्वागत किया और इस जीत के लिए बधाई दी।
