DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुंडरदेही में कांग्रेसियों ने फटाखे फोड़कर मनाया जश्न, राहुल गांधी की सजा पर रोक के बाद संसदीय सचिव बोले – यह जीत देश की है

बालोद/ गुंडरदेही। सुप्रीम कोर्ट द्वारा मोदी सरनेम मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के बाद कांग्रसियों में खुशी का माहौल है। शुक्रवार को गुंडरदेही में संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री भोजराज साहू, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष श्री अनुभव शर्मा और कांग्रेस के सैकड़ों कार्यताओं ने धमतरी चौराहे पर फटाखे फोड़कर जश्न मनाया। मिठाईयां बांटी गई। इस दौरान संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाने पर आज खुशी का दिन है। यह कांग्रेस पार्टी की जीत नहीं है। यह राहुल गांधी की जीत नहीं है, यह देश की जनता की जीत है। न्यायपालिका की इस फैसले ने उम्मीद की किरण जगाई है कि देश मे लोकतंत्र कायम है।

संविधान सुरक्षित है। यह जीत सत्य की जीत है। सत्य परेशान होता है पर परास्त नहीं होता है।इस अवसर पर महामंत्री तामेश्वर देशमुख,मोंटू चंद्राकर, के के राजू चंद्राकर, नुरुल्ला खान ,सलीम खान, तरुण पारकर ,फैज बख्स,रिजवान तिगाला,आसिफ गहलोत,नरेंद्र साहू,मनीष सेन,गोलू महाराज,उस्मान रजा सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page