DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

किल्लेकोड़ा की 22 छात्राओं को मिला साइकिल

बालोद। वनांचल में स्थित शासकीय हाई स्कूल किल्लेकोडा के 22 छात्राओं को सरस्वती निःशुल्क सायकल योजना के तहत सायकल प्रदान की गई। इस अवसर पर छात्राओं के साथ-साथ पालकगण भी उपस्थित थे। प्राचार्य के संरक्षण में तथा शाला प्रबंधन समिति के सदस्य वीरेंद्र कुल्हार्य और गैंललाल तारम की उपस्थिति में बालिकाओं को तिलक लगाकर उनका सम्मान करते हुए साईकिल प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि- शासन की योजना यह है कि- विद्यार्थियों को अधिक से अधिक सुविधा प्रदान किया जाए, ताकि उनका ध्यान पढ़ाई में लगा रहे वीरेंद्र कुल्हारर्य ने कहा कि -शासन का लाभ सभी छात्रों तक पहुंच रहा है मेरी शुभकामनाएं आप लोगों के साथ है। कार्यक्रम का निर्देशन डॉक्टर बी. एल. साहसी और त्रिजिला ठाकुर ने किया था। इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित थे। जिनमें सर्वप्रथम वाय.एस. मरकाम वरिष्ठ व्याख्याता, सी.जी .पटेल व्याख्याता, जे.पी . बांधव व्याख्याता, हेमेंद्र साहू व्याख्याता, घनश्याम पटेल व्याख्याता, ललित देवहारी कलर्क, श्रवण यादव कलर्क, कुशल देवदास आदि उपस्थित थे। साइकिल मिलने के पश्चात छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई, और वे अपनी साइकिल की ओर निहारते रहे। पलकों में कभी काफी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने शासन का आभार व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page