DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

उत्कृष्ट विधायक चुने जाने पर तरौद वासियों ने संगीता को सर आंखों पर बिठाया, मिडिल स्कूल के हाई स्कूल में उन्नयन होने पर भी जताया आभार

बालोद। बालोद ब्लाक के ग्राम तरौद के लोगों ने विधायक संगीता सिन्हा का विशेष सम्मान किया। इस बजट में उनके गांव के मिडिल स्कूल को हाई स्कूल में उन्नयन करने की प्रक्रिया की जा रही है। सौगात के मिलने से ग्रामीणों में काफी हर्ष का माहौल है। वहीं विधायक को विधानसभा सत्र में उत्कृष्ट विधायक चुने जाने पर ग्रामीणों ने उनका आत्मीयता से स्वागत किया। बड़े बुजुर्गों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर तो उन्हें गले लगाकर महिलाओं ने शुभकामनाएं दी। स्वयं विधायक तरौद में बुथ स्तरीय बैठक लेने सेक्टर तरौद में पहुंची थी। जहां ग्राम तरौद की बहुप्रतीक्षित मांग पूर्व माध्यमिक शाला का उन्नयन हाईस्कूल की सौगात मिलने पर संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा का विशेष आभार जताया गया। इस बैठक में धनेश्वरी सिन्हा सभापति वन विभाग जिला पंचायत बालोद, कमलेश श्रीवास्तव विधायक प्रतिनिधि, लता साहू पूर्व उपाध्यक्ष एवं महिला अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी, चिदा प्रकाश आर्य सरपंच भेंडिया नवागांव जिला महामंत्री शंभू साहू , ब्लाक महामंत्री ऐनू राम साहू , राकेश उईके जनपद सदस्य, अन्य पिछड़ा वर्ग ब्लाक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण बालोद के अध्यक्ष झग्गर सिंह कौशिक,सेक्टर प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार रामटेके, रामचंद्र निषाद, राघवेन्द्र निषाद, संत निषाद, संतू विश्वकर्मा,सरपंच ग्राम पंचायत तरौद शिव राम ठाकुर, उपसरपंच उदेराम रावटे, कंवल कौशिक वरिष्ठ कांग्रेसी,खोरबाहरा देवांगन वरिष्ठ कांग्रेसी,तीरथ राम रावटे दैहान,मंथिर लाल सेन अमलीडीह , देवेंद्र साहू मनौद,जे पी यादव पंच, गायत्री चंद्राकर पंच, लक्ष्मीनारायण रावटे, रमाकांत पटेल, गोपेन्द्र कौशिक व नेतराम निषाद,रोमलाल यादव, अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति तरौद,सखी स्व.सहायता समुह, जय मां सरस्वती स्व.सहायता समूह तरौद एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही।

You cannot copy content of this page