Thu. Sep 19th, 2024

11 मांगों को लेकर भाजपा शहर मंडल ने दिया धरना, कलेक्टर के नाम सौंपा नगर पालिका जाकर ज्ञापन, प्रदर्शन में भाजपा समर्थित एक भी पार्षद के नहीं आने पर नपा अध्यक्ष ने उठाया सवाल?

बालोद। बालोद शहर के विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा शहर मंडल द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसके बाद कलेक्टर के नाम से ज्ञापन भी सौंपा गया। नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत जनता के विभिन्न समस्याओं के निराकरण करने मांग की। भाजपाइयों ने कहा बालोद नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत जनहित से जुड़े हुए विभिन्न समस्या है. जैसे 1. जल आवर्धन योजना लोकार्पण के बाद भी शहर के लोगों को गंदा पानी की आपूर्ति हो रही है। भीषण जल आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। 2 प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे निर्माण कार्य को अतिशीघ्र पूरा किया।लाभान्वित शेष हितग्राही जो प्रधानमंत्री योजना के पात्र है उसे अतिशीघ्र स्वीकृति प्रदान किया जाये। 3. प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य में हुए ठेकेदार द्रौपती साहू निवासी आमा पारा बालोद द्वारा लोगों से पैसा लेकर अधूरा निर्माण कार्य रोक दिया गया है, जिसकी शिकायत एसपी को दिनांक 29 नवंबर को किया नया है। आज पर्यन्त तक इसका निराकरण नहीं किया गया है। उचित जांचकर लाभार्थियों को न्याय दिलायी जाए । 4.राष्ट्रीय राज्य मार्ग क्रमांक 930 निर्माण कार्य जारी है जिसे तय मानक के अनुसार निर्माण कार्य नही किया गया है। जिम्मेदार अधिकारी एवं ठेकेदार द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा है, उचित जाँच किया जाए एवं निर्माण कार्य को अतिशीघ्र पूरा किया जाये।05.नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत अवैध शराब, गांजा, नशीली दवाई की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई कर रोक लगाई जाए। 6. नगर के व्यवस्ततम मार्ग कालेज रोड, आईटीआई बस स्टेण्ड, जिला हास्पिटल में आम आना -जाना लगा रहता है, जिस पर भारी वाहन आयरन ओर से भरी जो तेज रफ्तार से दौड़ती है, जिससे आये हादसे होते हैं तत्काल वाहनों की गति पर रोक लगाकर ठोस कार्यवाही किया जाये। 7. छग सरकार की महत्वाकांक्षी योजना रोका छेका योजना का परिपालन बालोद शहर में नहीं रहा है। न ही गौठान में ‘चारापानी की व्यवस्था है, बालोद शहर के सड़कों, चौक-चौराहो पर पशुओं का अड्डा बना रहता है, जिसके कारण आए दिन शहर में दुर्घटना बढ़ रही है, पशुओं को उचित स्थान पर रखने की व्यवस्था की जाए। 8. शहर के बुधवारी बाजार को व्यवस्थित किया जावे एवं शौचालय प्रसाधन का नियमित सफाई किया जाये। 9.राष्ट्रीय अजीविका मिशन के तहत बालोद शहर के महिलाओं को प्रशिक्षित कर स्वरोजगार दिया जाये।10. बालोद शहर में आये दिन विद्युत कटौती किया जा रहा है, जिस पर रोक लगाई जाये। 11.छ.ग. में बालोद शहर के तालाब को सौन्दयीकरण के नाम से पहचान मिला था, आम निस्तारी तालाब पिछले चार-पांच वर्षों से गंदगी से भरी पड़ी है। हमारे द्वारा पूर्व में भी इस संबंध में मांग किया गया था। किन्तु आज पर्यन्त तक सफाई कार्य नही किया गया, अतः नियमित सफाई किया जावे। 12. शहर में विभिन्न वाडों में बरसात का पानी नालियों द्वारा घरों में भरा जा रहा है। 13. वृद्धापेंशन लाभान्वित वृद्धजनों के खाता में लगभग 4 से 5 माह से पेंशन की राशि नहीं डाला जा रहा है। वृद्धजन बार-बार बैंक एवं नगर पालिका कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. अतिशीघ्र राशि प्रदान किया जावें ।

भाजपाइयों से मिलने खुद नपा अध्यक्ष आए सामने , गेट में लगे ताले को खुलवा कर उन्हें अन्दर आने किया आमंत्रित पर अंदर नहीं आने पर नपा अध्यक्ष ने अपने चेंबर के बाहर ही की उनसे मुलाकात

अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने कहा कि विपक्ष के साथ-साथ आम लोगों की समस्या का हल करना ही हमारा काम है इसलिए मैंने खुद जाकर उनकी मांगों को जाना। यह जानकर खुशी हुई कि पिछली बार की गई मांगों में से अधिकतर मांगे उनके इस बार के ज्ञापन से नदारद थी। इसका मतलब आप समझ ही सकते हैं कि वे समस्याओं का समाधान हो गया होगा। उसी तरह इस बार भी तो मांग पत्र मिला है हम उसे भी गंभीरता से लेंगे। पर पर मैंने सुना कि मंच के माध्यम से झूठी बातें कर लोगों को गुमराह करने का काम किया जा रहा था। जो आज की भारतीय जनता पार्टी की परंपरा बन चुकी है।, पर मुझे लगता है बालोद नगर के भारतीय जनता पार्टी के पार्षद भी नगर मे विकास न होने की झूठी बातों से आहत है तभी तो किसी एक पार्षद ने भी इस आंदोलन में भाग नहीं लिया। नगर पालिका बालोद सदैव जनहित के कार्य करती थी करती है और करती रहेगी। भाजपा के झूठे और दिखावटी बातों को नगर की जनता बहुत अच्छे से समझ रही है। और नेशनल हाईवे में हो रहे भ्रष्टाचार के संबंध में यह जरूर कहना चाहूंगा कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी की देखरेख में यह सड़क निर्माण हो रहा है। जो केंद्रीय एजेंसी है। केंद्र में इनके खुद की सरकार है अपने सरकार के ऊपर भी भ्रष्टाचार पर आरोप लगाने से बेहतर है कि उन्हें लगता है कि सच में भ्रष्टाचार हो रहा है तो ठेकेदार व अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग वे और उनके सांसद अपने राष्ट्रीय नेतृत्व से करें ना की जनता को गुमराह करें। इधर भाजपा शहर मंडल के अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने एक भी भाजपा समर्थित पार्षदों के धरना में शामिल नहीं होने पर कहा कि हमने सभी पार्षदों को सूचना दी थी। पता नहीं वह क्यों नहीं आए।

ये रहे धरना प्रदर्शन में शामिल

उक्त कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश पूर्व मंत्री राकेश यादव किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, जिला मंत्री शरद ठाकुर, मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित चोपड़ा, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष तोमन साहू ,जगदीश देशमुख, जिला महिला महामंत्री श्रीमति लीला शर्मा, मंडल महामंत्री नरेन्द्र सोनवानी, कोषाध्य पंकज आहूजा , मंत्री कमल पंपलिया शेखर वर्मा युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फलेश देशलहारा, रौनक कत्याल, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमति हितेश्वरी कौशिक पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष प्रीतम यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष दयाल बघेल किसान मोर्चा अध्यक्ष दिनेश साहू, महिला मोर्चा महामंत्री मोना टुवानी युवा मोर्चा महामंत्री कमल बजाज, गणेश साव, उत्तम साहू , डोमेंनद साहू कमलेश गौतम प्रशांत चौड़िया ,यश जैन दुर्गेश तारम , गौतम साहू कल्याणी कौशिक, प्रतिमा यादव, सुदामा साहू सुखवंतीन लता तिवारी रूपेश सोनकर मौजूद रहे।

By dailybalodnewseditor

2007 से पत्रकारिता में कार्यरत,,,,,कुछ नया करने का जुनून, कॉपी पेस्ट से दूर,,,

Related Post

You cannot copy content of this page