DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

1975 के आपातकाल में मीसाबंदी परिवारों का भाजपा ने किया सम्मान, पीडितों ने याद की इंदिरा काल की यातनाएं

बालोद। जिला भाजपा कार्यालय बालोद में आपातकाल के समय मीसा बंदियों के परिवार के सदस्यों का भाजपा के पदाधिकारियों ने सम्मान किया। इस अवसर पर उपस्थित दाऊ नेम सिंह साहू की धर्मपत्नी श्यामा देवी साहू, स्वर्गीय लोकु राम चंदन के पौत्र विवेक चंदन , स्वर्गीय बंसीलाल जैन के सुपुत्री व सुपुत्र लीला व पुष्पेंद्र जैन, स्वर्गीय विनायक सोनी के सुपुत्र अजय सोनी का सम्मान पुष्पहार, केसरिया दुपट्टा व श्रीफल से किया गया। मीसाबंदी परिवार के सदस्यों ने उस दौर को लोकतंत्र की हत्या बताएं। कहा कि तात्कालिक प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के द्वारा बलपूर्वक परिवार के मुखिया को 19 माह जेल में रखा। चार माह परिवार को मिलने नहीं दिया गया। श्यामा देवी साहू ने बताया कि इस दौरान परिवार में चार सदस्यों की मृत्यु हो गई। अबोध बच्चों के साथ संघर्ष पूर्वक जीवन चला। अजय सोनी ने कहा कि अपने 5 वर्ष की उम्र में अपने पिता के साथ व्यापार करने बाजार गए थे। जहां से पिता स्वर्गीय विनायक सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया था । लीला शर्मा ,पुष्पेंद्र जैन ने बताया कि उनके पिता को निरअपराध ही नजर बंद कर दिया गया था। एक ओर परिवार के मुखिया को जेल की यातनाएं मिली तो दूसरी ओर परिवार के अन्य सदस्यों को जीवन के लिए संघर्ष करना पड़ा। उस समय के मार्मिक घटना को बताए। जिला भाजपा उपाध्यक्ष द्वय त्रिलोकी साहू, राकेश छोटू यादव ने कहा कि 25 जून 1975 को जे पी आंदोलन से घबराए तात्कालिक प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने चुनाव हार जाने के डर से धनबल का प्रयोग कर बलपूर्वक निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर बाधा डाली। जिसके कारण सुप्रीम कोर्ट ने उनके जीत को शून्य घोषित कर दिया। जिसको लेकर अनुच्छेद 352 का प्रयोग करते हुए आपातकाल की घोषणा कर दी। और 21 माह तक अलोकतांत्रिक तरीके से सत्ता चलाई। स्वतंत्र भारत के इतिहास के सबसे विवादास्पद व अलोकतांत्रिक काल बताया ।मीसाबंदी परिवारजनों के सम्मान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष त्रिलोकी साहू ,राकेश छोटू यादव, जिला मंत्री शरद ठाकुर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश सदस्य कमलेश सोनी, कार्यालय प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री नरेंद्र सोनवानी, महिला मोर्चा महामंत्री डॉ मोना टुवानी, वरिष्ठ कार्यकर्ता कांतिलाल तुरियाकर, नरेंद्र, उपाध्यक्ष गिरजेश गुप्ता, संजय साहू, मंत्री कमल पनपालिया, विक्रम लालवानी, छगन साहू सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page