DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़गांव स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा बेहतर,
दसवीं में डिंपल कोठारी तो बारहवीं में डिंपल साहू प्रथम, जोन स्तर पर भी आगे

बालोद/ डौंडीलोहारा।डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम शा. उ. मा. विद्यालय बड़गाँव का बोर्ड परीक्षा परिणाम जिसमें छात्र – छात्राओं ने 10वीं और 12वीं में प्रथम स्थान बनाया है। 10वी परीक्षा परिणाम इस तरह रहे दर्ज :संख्या 73 और प्रविष्ट 72 थी।
परीक्षा परिणाम प्रतिशत 77.78 रहा।प्रथम कु. डिंपल 505 अंक ,84.16 % रही। द्वितीय स्थान कु. टिकेश्वरी 487अंक,81.16% रही।तृतीय रचित कुमार 483 अंक,80.05% रहे।

बारहवी में विभिन्न संकाय अनुसार ऐसा रहा परिणाम

12 वी कामर्स में दर्ज 10 और प्रविष्ट 10 थी। परिणाम प्रतिशत 100% रहा। प्रथम कु. शीतल 73.4%, द्वितीय गजेंद्र कुमार 71%, तृतीय कु मनीषा 70.6% रही। 12वी विज्ञान में दर्ज 44,प्रविष्ट :- 44 रही। परिणाम प्रतिशत 93.18% रहा। प्रथम कु. डिंपल 439 अंक,87.80% द्वितीय भीरज कुमार 396 अंक, 79.2% और तृतीय कु नेहा 392 अंक , 78.4% रहे। इसी तरह 12 वी कला संकाय में दर्ज 41, प्रविष्ट 41 और परिणाम प्रतिशत 100% रहा। प्रथम कु. हेमपुष्पा 405 अंक ,81%, द्वितीय कु ईसा 400 अंक,80% तृतीय कु प्रमिता 322 अंक,64% रहे। संस्था प्रमुख जे के उइके एवं जनभागीदारी समिति से परमानन्द साहू एवं विक्रम साहू, परीक्षा प्रभारी तेजराम लटिये
एवं समस्य शिक्षक शाला परिवार ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उक्त सम्पूर्ण जानकारी व्याख्याता कादम्बिनी यादव ने देते हुए बताया कि 12 वी परीक्षा परिणाम में जोन स्तरीय स्कूलों में भी बड़गांव स्कूल आगे है |

जोन स्तरीय परिणाम की लिस्ट

You cannot copy content of this page