DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महतारी न्याय रथ के सफल संचालन हेतु बालोद जिले को मिला प्रशस्ति पत्र छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा कलेक्टर, एसपी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को किया गया प्रशस्ति पत्र भेंट

बालोद।
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा बालोद जिले में महतारी न्याय रथ के सफल संचालन में उल्लेखनीय योगदान के लिए कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक डाॅ. जितेन्द्र यादव एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री अजय शर्मा को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया है। जिसके फलस्वरूप छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने और जन-जागरूकता के लिए पूरे देश में अग्रणी रहा है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के अंतर्गत महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों के निराकरण, विविध जागरूकता, मुख्यमंत्री न्याय रथ के संचालन में विशिष्ट योगदान के लिए कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक डाॅ. जितेन्द्र यादव एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री अजय शर्मा को माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के कर कमलों से सम्मानित किए जाने हेतु राजधानी रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में आमंत्रित किया गया था। जिला स्तर पर कार्यों के व्यस्तता के फलस्वरूप कार्यशाला में उपस्थित नहीं हो पाने पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र पे्रषित किया गया है। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने बालोद जिले को मिले इस महत्वपूर्ण सम्मान की सराहना व्यक्त करते हुए जिला एवं पुलिस प्रशासन तथा महिला एवं बाल विकास तथा संबंधित विभागों के अलावा इस कार्य से जुड़े सभी लोगों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

You cannot copy content of this page