DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महाविद्यालय बालोद में विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया

बालोद। शासकीय घनश्याम सिह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद की इकाई रेड क्रॉस सोसाइटी के वॉलिंटियर्स द्वारा 8 मई विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष में रेड क्रॉस का उद्देश्य स्वास्थ्य, सेवा और मित्रता के संबंध में चर्चा की गई जिसमें विशेषकर स्वास्थ्य को लेकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया । टीबी रोग के बारे में जानकारी दी गई और इससे बचने के उपायों के बारे में बताया गया यह जागरूकता संदेश कार्यक्रम महाविद्यालय के रेड क्रॉस अधिकारी प्रो. गोपानंद खरे के निर्देशन में हुआ। इस जागरूकता संदेश कार्यक्रम में यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी के वॉलिंटियर देवेंद्र कुमार साहू ,विश्वजीत बघेल ,लक्ष कुमार साहू ,राजेश बक्शी ,पंकज कुमार, रिखीराम ,त्रिवेणी राजपूत ,दीपिका साहू, डोमेश्वरी, रश्मि निषाद, रवीना, तृप्ति साहू ने अपना योगदान दिया ।

You cannot copy content of this page