DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुंडरदेही के दो दरगाह से नगदी और चांदी के चांद सहित 38000 की हुई चोरी

बालोद। गुण्डरदेही में स्थित सय्यद बाबा हुसैन दरगाह एवं सय्यद अलाउद्दीन दरगाह में बीती रात को अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली। दरगाह अध्यक्ष जावेद गोरी ने बताया दोनो दरगाह की दूरी करीबन 100 मीटर पर स्थित है। दोनो दरगाह के सामने का चैनल गेट बंद रहता है लेकिन ताला नही लगा रहता है। दोनो दरगाह के अंदर दानपेटी में ताला बंद रहता है। ऊपर से पैसा डालने का खाचा बना है जिसमें पैसा डाला जाता है कि दिनांक 03.05.23 को दरगाह का रात में चैनल गेट बंद कर दिया गया था । दिनांक 04.05.23 को सुबह 07 बजे सय्यद बाबा हुसैन दरगाह में जाकर देखा तो दानपेटी का ताला टुटा हुआ जिसमें से करीबन 10,000 रूपये एवं चांदी का चांद करीबन 02 नग कीमती 1500 रूपये कुल 11500 रूपये एवं पास में सय्यद अलाउद्दीन दरगाह के अंदर जाकर देखा तो दानपेटी का ताला टुटा हुआ जिसमें करीबन 25,000 रूपये एवं चांदी का चांद करीबन 02 नग कीमती 1500 रूपये कुल 26500 रूपये जुमला 38000 रूपये को रात्रि में दिनांक 03.05.23 के रात्रि करीबन 10 बजे से दिनांक 04.05.23 के सुबह 07 बजे के मध्य कोई अज्ञात चोर रात्रि में दोनो दरगाह अंदर प्रवेश कर दानपेटी में रखे जुमला 35000 रूपये व चांदी का चांद 04 नग कीमती 3000 रूपये कुल जुमला 38000 रूपये को चोरी कर ले गया है। गुंडरदेही पुलिस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page