DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद अर्जुंदा मार्ग पर कोंगनी के पास पलटी बस, फिर क्या हुआ देखिए खबर?

बालोद। बालोद से अर्जुंदा मार्ग पर ग्राम कोंगनी के पास एक बस पलट गई। बुधवार की अल सुबह पांच बजे की घटना बताई जा रही है। क्रेन की मदद से दोपहर 2:30 बजे उक्त बस को वहां से उठाने का प्रयास जारी रहा। जानकारी के मुताबिक बस में सिर्फ ड्राइवर था। बताया जाता है कि वह किसी गांव में बारात छोड़कर लौट रहा था। बस जगन्नाथपुर सांकरा मार्ग की ओर से अर्जुंदा की दिशा में ही जा रहा था। कोंगनी गांव पहुंचने के पहले ही बस सड़क किनारे जाकर पलट गई। अंदाजा है कि ड्राइवर रात भर जगे होने के कारण झपकी आई होगी और यह घटना हुई होगी।

You cannot copy content of this page