DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बेरोजगारी भत्ता हेतु बालोद जिले में अब तक कुल 9000 आवेदन प्राप्त

बालोद ।
राज्य के शिक्षित युवाओं को बेरोजगारी भत्ता प्रदान करने हेतु शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत बालोद जिले में अब तक कुल 9000 आवेदकों ने अपना आॅनलाईन आवेदन प्रस्तुत किए हैं। पंचायत विभाग के उपसंचालक श्री आकाश सोनी ने बताया कि जिले में आवेदकों से प्राप्त आवेदनों के परीक्षण एवं सत्यापन कार्य हेतु 106 क्लस्टर बनाए गए है। जहां नियमित रूप से परीक्षण एवं सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 5704 पात्र आवेदनों को बेरोजगारी भत्ता हेतु स्वीकृत किया गया है तथा शेष आवेदनों का परीक्षण एवं सत्यापन कार्य जारी है।

You cannot copy content of this page