DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला कांग्रेस बालोद का वक्ता चयन कार्यक्रम 29 अप्रैल को, देखिए वक्ता बनने क्या जानकारी होनी जरूरी?

बालोद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी, बालोद में वक्ता चयन के लिए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रभारी के रुप में विकास विजय बजाज का आगमन 29 अप्रैल को होगा।

जो वक्ताओं का चयन करेंगे। वक्ता चयन हेतु आयोजित बैठक में शाहिद खान महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं संगठन प्रभारी जिला बालोद मंत्री अनिला भेड़िया, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद विधायक गुंडरदेही , संगीता सिन्हा विधायक संजारी बालोद उपस्थित रहेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने सभी ब्लॉक अध्यक्ष शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी से अनुरोध किया है कि अपने-अपने ब्लॉकों से कांग्रेस के कम से कम 5 कार्यकर्ता या पदाधिकारी या अन्य जो अच्छे वक्ता हों और कांग्रेस के लिए कार्य करना चाहते हो उन्हें 29 अप्रैल को 1 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय, राजीव भवन, बालोद में अनिवार्य रुप से लेकर आएं।

क्या है मामला

चुनावी साल में केंद्र सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस ने वक्ताओं की तलाश शुरू की है। प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस तेजतर्रार वक्ताओं का चयन करने जा रही है, जिनके माध्यम से केंद्र सरकार की गलत नीतियों पर प्रहार किया जाएगा।
कमेटी के सदस्य अपने प्रभार जिलों में 22 से 30 अप्रैल तक वक्ताओं की खोज करेंगे। ये वक्ता जिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआइ, सेवादल एवं विभाग, प्रकोष्ठ तथा कांग्रेस विचारधारा से जुड़े लोग होंगे। साक्षात्कार के माध्यम से हर जिले में न्यूनतम 10 वक्ताओं का चयन किया जाएगा। इस तरह से प्रदेशभर में 330 वक्ता खोजे जाएंगे।

वक्ता चयन समिति के समन्वयक सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि वक्ताओं से छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की योजना, मोदी सरकार की वादाखिलाफी, छत्तीसगढ़ की बेरोजगारी दर बनाम केंद्र की बेरोजगारी दर, मोदी सरकार के भ्रष्टाचार, केंद्रीय एजेंसियो का दुरुपयोग, महंगाई, भारत के नवनिर्माण में कांग्रेस का योगदान, आजादी की लड़ाई में कांग्रेस का योगदान, मोदी राज में देश की संवैधानिक संस्थाओं को समाप्त करने की साजिश, देश में किसानों की स्थिति बनाम छत्तीसगढ़ में किसानों की स्थिति विषयों पर राय ली जाएगी।

You cannot copy content of this page