DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिले में सुषमा स्वराज के नाम से अवार्ड की शुरुआत, महिला मोर्चा के हाथों सम्मानित हुए उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाऐं

बालोद।

बालोद जिले के गुरूर नगर के जागृति भवन में सबसे पहले सुषमा स्वराज अवार्ड की शुरुआत महिला मोर्चा मण्डल इकाई गुरूर द्वारा की गई यहां क्षेत्र के 5 ऐसी महिलाओं का सम्मान किया गया

जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में समाज की बेहतरी के लिए कार्य किया कि

महिला मोर्चा की अध्यक्ष चांद्रिक गंजीर ने कहा कि सुषमा स्वराज हमारी पथ कहा कि सुषमा स्वराज एक सशक्त महिला का जीवंत उदाहरण रहीं हैं। हर महिला को उनकी तरह सशक्त बनना चाहिए। विभा श्रीवास्तव ने कहा कि हम उनके दिखाए हुए पथ पर हमेशा आगे बढ़ेंगे।

है उनकी स्मृतियों में हम आज सम्मान करते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं महिला मोर्चा द्वारा इस आयोजन में गमछा एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया वहीं समाजिक समरसता के तहत अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं एवं युवतियों का भी सम्मान किया गया।

शसक्त महिला का जीवन उदाहरण

जनपद पंचायत गुरूर की पूर्व अध्यक्ष डामेश्वरी साहू ने कहा कि सुषमा स्वराज एक सशक्त महिला का जीवंत उदाहरण रहीं हैं हर महिला को उनकी तरह सशक्त बनना चाहिए। विभा श्रीवास्तव ने कहा कि हम उनके दिखाए हुए पथ पर हमेशा आगे बढ़ेंगे उन्होंने अपने सामाजिक राजनैतिक जीवन में इतने उत्कृष्ठ कार्य किए हैं जिनका अनुसरण हमे करना चाहिए हमेशा उन्होंने महिलाओं को प्रेरणा दिया है और एक छोटे से पद से देश में केंद्रीय विदेश मंत्री के पद को भी अपनी कुशल नीतियों से सुशोभित किया है।
महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष चंद्रिका गंजीर ने संबोधित कर सुषमा स्वराज के महान व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि उनका व्यक्तित्व हमेशा महिलाओं को आगे बढ़कर देश सेवा के लिए प्रेरित करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी सेवा को सम्मान देने के उद्देश से सुषमा स्वराज अवार्ड अभियान की शुरुआत की है और हमें गर्व महसूस हो रहा है कि हम उनके लिए कुछ कर पा रहे हैं।

इनका हुआ सम्मान

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले मीनू साहू, सविता साहू, पवाईया साहू, सोनकुंवर चंदेल, सरस्वती मानिकपुरी का सम्मान किया गया वहीं इस पूरे आयोजन में जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष डामेश्वरी साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष चंद्रिका गंजीर, सरपंच दिनेश्वरी सिन्हा, पार्षद जीतेश्वरी निषाद, कुंती सिन्हा, अनुसूईया ध्रुव, रेणुका रावते, ईशा, कौशल साहू, नंदकिशोर शर्मा, संध्या, मेहत्तर नेताम, चिंताराम साहू सहित अन्य मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page