DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अखिल भारतीय मछुआ कांग्रेस के राष्ट्रीय विशेष बैठक में शामिल हुए संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह जी, कहा – भाजपा सरकार ने मछुआरों का केवल शोषण ही किया है

लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली हुई बीजेपी सरकार: श्री कुंवर सिंह निषाद

दिल्ली में सम्पन्न हुआ अभा. मछुआ कांग्रेस की 7 वां राष्ट्रीय विशेष बैठक, देशभर के पदाधिकारी हुए शामिल, सोमवार को करेंगे जंतर-मंतर में प्रदर्शन


गुंडरदेही ।रविवार को संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय मछुआ कांग्रेस के 7 वां राष्ट्रीय विशेष बैठक में शामिल हुए।

अब सोमवार को श्री राहुल गांधी की संसद से सदस्यता खत्म होने और देशभर के मछुआरों की मांगों को लेकर जंतर-मंतर में प्रदर्शन करेंगे।

मछुआ कांग्रेस की बैठक में श्री निषाद ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा की सरकार पूरी तरह हिल चुकी है।

उन्हें सत्ता जाने का डर सता रहा है। यही वजह है कि छत्तीसगढ़ में दिन-रात ईडी भेज कर डराने की कोशिश की जा रही है।

लेकिन उनकी जांच एजेंसियां बता नहीं पाती की छापा मारने के बाद उन्हें मिला क्या? उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का रुख बिल्कुल ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह हो गई है।

जो विपक्षी नेताओं को कभी भी किसी भी मुद्दे पर फंसाने के फिराक में रहती है। श्री राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता खत्म होना लोकतंत्र की हत्या है।

भाजपा सरकार ने मछुआरों के हित में कभी कोई काम नहीं किया”
संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि भाजपा ने मछुआ समाज के हित में कभी कोई काम नहीं किया। उनकी समस्याओं की हमेशा अनदेखी हुई। भाजपा ने मछुआरों का सिर्फ शोषण ही किया है। इसलिए हम पूरी ताकत लगाकर मछुआ संघ के हकों की लड़ाई लड़ेंगे। इस दौरान मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एमआर निषाद सहित अलग-अलग राज्य के मछुआ कांग्रेस के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page