बैंक में भोले भाले लोगों के नोट गिनने के बहाने हाथ की सफाई दिखाकर पैसे गायब करता था ये शख्स, अर्जुंदा पुलिस ने दुर्ग से किया गिरफ्तार



किसान द्वारा बैंक से रकम निकालने के बाद उठाईगिरी कर नगदी रकम को चोरी कर ले गये आरोपी को बालोद सायबर पुलिस ने घटना के 05 दिन के अंदर धर दबोचा

आरोपी से नगदी रकम 8500 रूपया तथा एक मोटर सायकल जप्त

बड़ी चालाकी से हाथ की
सफाई से आरोपी देता है घटना को अंजाम

पूर्व में सन 2014-15 में इसी आरोपी ने गुरूर क्षेत्र से भी किया था इसी प्रकार के अन्य घटना को अंजाम

आम लोगों से बालोद पुलिस की अपील, बैंक में लेन देन करते समय अनजान लोगों पर भरोसा
न करे, सावधान रहकर अपनी कमाई की रकम घर तक ले जाये

बालोद। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण में 27 मार्च को अर्जुदा के जिला सहकारी बैंक में हुए उठाईगिरी के मामले में आरोपी को पकड़ लिया। ग्राम कोटगांव के किसान टाभल राम द्वारा पैसा निकालने के बाद बैंक से बाहर निकल रहा था कि उसी समय एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा रकम गिनने में मदद करने की बहाना बनाकर प्रार्थी किसान द्वारा निकाले गये नगदी रकम में से 9500 रूपये को उठाईगिरी चोरी कर ले गया था। घटना पर से अपराध धारा पंजीबद्ध होने के बाद अज्ञात आरोपी एवं चोरी गये मशरूका की पता तलाश में एक विशेष टीम गठित किया गया था। गठित टीम के द्वारा किसान के चोरी गये रकम एवं अज्ञात आरोपी का पता तलाश कर चोरी के नगदी रकम 8500 रूपये को आरोपी से बरामद कर लिया गया तथा आरोपी अख्तर अली को गिरफतार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया । घटना घटित होने के बाद पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र के लोगों से सूचना तंत्र एकत्रित किया गया था तथा सीसीटीवी कैमरे को बारीकी से निरीक्षण कर एवं पूर्व रिकार्ड के आधार पर संदेही को चिन्हांकित कर आरोपी की पता तलाश में दुर्ग जाकर लगातार 02 दिन तक आरोपी के घर के सामने रेकी किया गया। जैसे ही आरोपी अपने घर के बाहर दिखा। पुलिस के द्वारा उसे पकड़कर बालोद लाया गया। संदेही से पूछताछ में अख्तर अली निवासी दुर्ग ने बताया कि वह अपने जेब खर्चे के लिये देहात क्षेत्र के बैंक में जाकर रेकी करता है। जो आदमी सीधा साधा दिखता है, उसे प्यार से रकम गिनने के बहाने उसके हाथ में रखे रकम को लेकर उसी के सामने गिनता है। और बड़ी ही चतुराई से उस रकम में से कुछ रकम को अपने पास रखकर बोलता है कि इसमें कुछ नोट फटा है। इसे बदलकर काउन्टर से आओ तब तक आरोपी मौका पाकर अपने मोटर सायकल से फरार हो जाता है। आरोपी अख्तर अली इसे अपने हाथ की सफाई बोलता है।

बालोद पुलिस की विनम्र अपील है कि बैंक में लेनदेन करते समय अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करे। अपनी गाढ़ी कमाई की रकम लेकर बैंक से सुरक्षित घर लाए। उक्त प्रकरण में अज्ञात आरोपी के पतासाजी एवं गिरफ्तारी में थाना प्रभारी अर्जुन्दा उप निरीक्षक शिशिर पाण्डे, सायबर सेल से सउनि धरम भुआर्य सउनि आत्माराम धनेलिया, प्रआर भुनेश्वर मरकाम आर राहुल मनहरे, आकाश दुबे, विवेकशाही, विपिन गुप्ता, भूपत दास, सुधाकर भारद्वाज की महत्वपूर्ण भूमिका रहा।

You cannot copy content of this page