जय भारत सत्याग्रह चला रही कांग्रेस , राहुल के समर्थन में लोकतंत्र बचाओ का नारा देकर निकाली मशाल रैली



बालोद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी बालोद द्वारा जय भारत सत्याग्रह के अन्तर्गत लोकतंत्र बचाओ-मशाल शांति रैली आयोजित की गई।

जिसमें अपनी सहभागिता देने संजारी-बालोद विधायक संगीता सिन्हा भी शामिल हुई। राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द मामले को लेकर यह मशाल रैली निकाली गई थी।

जो कांग्रेस भवन से होकर नगर भ्रमण कर वापस जय स्तंभ चौक पहुंची। इस दौरान केंद्र की सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। विधायक संगीता सिन्हा ने इस दौरान केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि “राहुल गांधी जी को आज जो सजा मिल रही है, वह उनके केवल 2 सवालों के कारण हैं. उन्होंने क्या गलत पूछा. जनता के हित में, देश के हित में बस 2 सवाल पूछे. तो, प्रधानमंत्री जी को इतनी मिर्ची लग गई कि इस तरह का घटनाक्रम कराया गया.। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा कि “हम शांतिपूर्ण ढंग से आज न्याय मांगने निकले हैं. पूरे देश में मशाल रैली निकाली जा रही है। राहुल गांधी के समर्थन में पूरा देश खड़ा है। संसद में बोलने का अधिकार सबको होता है। अगर आप सही हो, तो आपको सामना करना चाहिए। परंतु यहां की केंद्र में बैठी नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार ने सवालों का सामना नहीं किया, बल्कि सवाल खड़े करने वालों को ही बाहर करने का कृत्य किया है। मशाल रैली में विकास चोपड़ा, अनिल यादव, साजन पटेल, विनोद टावरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए।

You cannot copy content of this page