DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सिर्राभांठा के लोग नौ दिनों तक डूबे रहे भक्ति के सागर में

बालोद। गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम सिर्राभाठा में बासंती चैत्र नवरात्रि के अवसर पर भगवान श्री लक्ष्मी नारायण की कृपा से पूर्वज स्व. सुन्दरी बाई सिन्हा, स्व. सोहागा बाई सिन्हा, स्व. भिखारी राम सिन्हा, स्व. डिहारी राम सिन्हा, स्व. शिवनंदन सिन्हा (पिता ), स्व. ईश्वरी प्रसाद सिन्हा, स्व. नकुल राम सिन्हा (नाना ) के स्मृति में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में कथा अमृत साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया।

जिसके तहत पूरे 9 दिन विविध आयोजन हुए। पूरे ग्रामीण भक्ति के सागर में डूबे रहे। अष्टमी पर हवन के साथ भंडारा का आयोजन हुआ ।

पहले दिन ज्योति कलश स्थापना एवं महायज्ञ स्थापना हुई फिर 23 से सत्संग हरि नाम संकीर्तन एवं महापुराण का सिलसिला शुरू हुआ। 30 मार्च को नौ कन्या पूजन एवं राम जन्म उत्सव भजन कीर्तन हुआ। नौ दिनों तक प्रवचन चला । अलग अलग दिन महर्षि मुक्त सत्यानंद पांडे उत्तर प्रदेश झंडा पुर, देव कुमार तिवारी कादंबरी नगर दुर्ग,
हर्ष दुबे आचार्य दुर्ग के मुखार बिंदु से लोगों ने प्रवचन सुने। हवन पूजन महायज्ञ चोवा राम तिवारी द्वारा कराया गया।लक्ष्मी नारायण मंदिर में ज्योति कलश स्थापना की गई थी । आयोजन में प्रमुख सहयोगी राजेश सिन्हा और उनकी पत्नी रानी सिन्हा, भाई खिलावन सिन्हा और पत्नी धनेश्वरी, माता मनभा बाई सिन्हा, पुत्र डेमेंड और काजल सिन्हा, प्रदीप सिन्हा, विद्या देवी सिन्हा , बहन टोमिन मुक्ता सिन्हा रहे। इस दौरान विविध आयोजन में अग्रज यादराम सिन्हा, खेमराज सिन्हा,
मंदिर सहयोगी बिसौहा धनकर, पुनीत ठाकुर, गोवर्धन साहू, बलराम सिन्हा, खेमलाल सिन्हा, अमृता नंद सिन्हा, डोमन यादव,दुकालू ठाकुर, टीका राम साहू, राम दास, मिलाप सिन्हा , वाद्य में हेमंत कुमार, महेंद्र साहू,
आरती में कावेरी, चेतना, प्रेरणा, शांति बाई साहू, रोशनी, बिंदिया यादव, कांति ठाकुर, धनेश्वरी साहू, नीरा निषाद, सावित्री सिन्हा, अंबे योगिता, यामिनी योगेश दुर्गेश, डिंपल रोहन आदि का योगदान रहा।

You cannot copy content of this page