DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला ग्राम भारती जिला बालोद का सत्रान्त प्रधानाचार्य बैठक संपन्न हुआ

बालोद । सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति बिलासपुर (छ. ग.) के कार्योजना एवं निर्देशानुसार दिनांक 28 मार्च 2023 को जिला ग्राम भारती जिला बालोद का जिला सचिव सियाराम सार्व ,जिला समन्वयक दीपक हीरवानी संकुल प्रभारी दुलार पटेल झलमला, पवन साहु मुक्ताश्रम हथौद , अरमरीकला से संतोष साहू, मालीघोरी से चेमन साहू, कचंदुर से अशोक साहू एवं समस्त प्रधानाचार्यो के द्वारा विधिवत दीप प्रज्जवलन एवं वंदना से बैठक का शुभारम्भ हुवा ।

सभी पदाधिकार्यो का स्वागत उपरांत जिला समन्वयक दीपक हीरवानी ने संस्थान के विभिन्न योजनाओ का क्रमशः जानकारी दी ।

जिसमे सत्र 2023-24 मे दर्ज संख्या वृद्धि का लक्ष्य देकर उसमे कैसे वृद्धि हो बच्चों का प्रवेश अपने विद्यालय मे कैसे हो इसकी जानकारी दिये। माह मई 2023 मे नविन आचार्य प्रशिक्षण स्थान सरस्वती शिशु मंदिर कोबा संभावित संख्या 75 से 80 को जाना अनिवार्य है । समय पूर्व समस्त प्रधानाचार्य शुल्क सहित समस्त प्रपत्र जमा करेंगे। इसी प्रकार जिनका विद्यालय मे 3 वर्ष या उससे अधिक हो चुका है उनका सामान्य प्रशिक्षण बिलासपुर मे एवं कक्षा अरुण उदय पढ़ाने वाले आचार्य दीदी का शिशु वाटिका प्रशिक्षण सरस्वती शिक्षा संस्थान रायपुर मे प्रशिक्षण मे चयनित आचार्यो को जाना अनिवार्य होगा । सत्रांत आय व्यय का लेखजोखा CA से आर्डिट अंकेक्षण 31 मार्च के पश्चात 20 अप्रेल तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करावे और इसकी कॉपी जिला कार्यालय मे जमा करने का आग्रह किया गया । बसंत पंचमी समर्पण का लक्ष पूर्ण करने पर समस्त प्रधानाचार्यो का सम्मान किया गया । इसके पश्चात जिला सचिव सियाराम सार्व ने सभी को अपना मार्गदर्शन प्रदान करते हुए प्रधानाचार्यो का कार्य विषय जिम्मेदारी की जानकारी देते हुए बताये की प्रधानाचार्य विद्यालय की धुरी होता है इसलिए सभी को पुरी सावधानी एवं जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करते हुए अपनी संचालक समिति पालक एवं ग्रामीण जानो से तालमेल बनाकर कार्य करे। अपने विद्यालय को आज की परिवेश के अनुसार आज की मांग के अनुरूप पालकों पूर्व छात्रों समिति एवं वरिष्ठ जनो से सहयोग लेकर विद्यालय विकाश को आगे बढ़ाये। ग्राम समाज मे विद्यालय की गतिविधि क्रिया कलाप शिक्षा संस्कार को घर घर तक बच्चों के माध्यम से गाव गाव तक पहुंचना । इसप्रकार अपने सटीक एवं न्याय संगत जानकारी के द्वारा सभी मे उत्साह भरे । अंत मे श्री दुलार पटेल जी ने सबका आभार व्यक्त किये।
उक्त जानकारी प्रधानाचार्य प्रकाश तिवारी लाटाबोड़ ने दी।

You cannot copy content of this page