DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डुंडेरा में अच्छी पहल: युवाओं ने किया राहगीरों के प्यास बुझाने का इंतजाम

बालोद। बढ़ती गर्मी को देखते हुए राहगीरों,यात्रियों और आम जनों को शीतल व शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजीव युवा मितान क्लब डुण्डेरा, विकासखंड- गुण्डरदेही, जिला-बालोद (छ.ग.) द्वारा गांव में बस स्टैंड , ग्राम पंचयात डुण्डेरा के पास प्याऊ घर शुरू किया गया। युवाओं के पहल को लोगों काफी सराहना की। उक्त ग्राम बालोद से अर्जुंदा मुख्य मार्ग पर है। जहां दिनभर आवागमन रहता है। बढ़ती गर्मी में प्यासों की प्यास बुझाने ये काम किया गया। ताकि लोगों को पानी के लिए भटकना न पड़े। सरपंच छवि लाल ने युवाओं को आगे भी इस तरह अच्छे कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया।

You cannot copy content of this page