DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिक्षिका प्रतिभा त्रिपाठी ने जन्मदिन पर किया छठवीं बार रक्तदान

बालोद। गोड़ेला मिडिल स्कूल में पदस्थ शिक्षिका प्रतिभा त्रिपाठी ने अपने जन्मदिन पर आशीर्वाद ब्लड बैंक भिलाई में पहुंचकर रक्तदान किया।

हर साल वह ऐसा प्रयास करती हैं। अपने जन्मदिन को सार्थक बनाने के लिए उन्होंने छठवीं बार रक्तदान कर लोगों को दूसरों का जीवन बचाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से कोई नुकसान नहीं है। जबकि इससे कई फायदे हैं। समय-समय पर रक्तदान किया जाना चाहिए। जन्मदिन को इस तरह रक्तदान करने पर उनके स्वजनों सहित शाला परिवार और अन्य लोगों ने भी बधाई दी। उनका ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव है श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि जब भी कोई जरूरतमंद हो तो वे रक्तदान के लिए तैयार रहती हैं। अपने जन्मदिन पर शिक्षिका प्रतिभा ने अपने स्कूल के 110 बच्चों को स्टेशनरी सामग्री भी वितरित की।

You cannot copy content of this page