बालोद। ग्राम भेड़िया नवागांव निवासी ओमप्रकाश शांडिल्य ने समाजसेवी अनिता उइके के माध्यम से जिला अस्पताल बालोद में भर्ती एक महिला कि जान बचाने के लिए ब्लड बैंक स्टॉफ डॉ. के के रामटेके, उत्तम कुमार टंडन, दिलीप कुमार के उपस्थिति में बी पॉजिटिव रक्त ग्रुप समूह का तीसरी बार रक्तदान किया। रक्तदान कर ओमप्रकाश ने कहा कि युवा और स्वस्थ व्यक्ति के लिए रक्तदान से कोई नुकसान नहीं है लेकिन बीमार के लिए रक्तदान नए जीवन की आशा है। इसलिए मरीज जीवन के लिए रक्तदान अवश्य करें। इस नेक कार्य के लिए दिलेस्वर, घन्ना राम, शम्मी सिन्हा, बंटी साहू, चोवा सेन व नोहर कुमार ने हर्ष व्यक्त किया।
ओमप्रकाश शांडिल्य ने तीसरी बार किया रक्तदान
