DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पटेली में हुआ पोषण पखवाड़ा आयोजित

डौंडी। वनांचल ग्राम पटेली में महिला बाल विकास विभाग के द्वारा शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण पखवाड़ा मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित विभाग के सुपरवाइजर हीरो साहू ने बताया बच्चो को कुपोषण मुक्त करने की योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में माताओं व गर्भवती महिलाओं व बच्चो को आमंत्रित कर पोषण आहार के बारे में बताया जाता है। यह कार्यक्रम 20 मार्च से 3 अप्रैल तक चलेगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमलेश्वरी सहारे ने बताया अंडे-चिकि- बड़ी -दाल- रेडी टू इट व अन्य हरि सब्जी व स्वछता का पालन करते हुए बच्चो को विभिन्न बीमारियों व कुपोषण से सुपोषित कर सकते है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुपी , उमेश्वरी , कमलेश्वरी ने सब्जी फलो व अन्य सामग्री को आकर्षक रंगोलीनुमा सजाकर प्रदर्शित किया गया। उनके फायदे के बारे में बताया गया।इस पखवाड़े को सफल बनाने में उपस्थित माताओं से बच्चो के प्रति ध्यान देने विशेष रूप से अपील किये गए। इस मौके पर सरपँच राधा रावटे, मितानिन ममता यादव, नीलम साहू, सोहद्रा , भारती, भीमेश्वरी सहित बड़ी संख्या में माताए व बच्चे उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page