विधानसभा सत्र में बालोद विधायक संगीता सिन्हा चुनी गई उत्कृष्ट विधायक,सीएम ने कराया मुंह मीठा



बालोद। संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के विधायक संगीता सिन्हा को हाल ही में हुए विधानसभा सत्र के लिए उत्कृष्ट विधायक चुना गया है।

बता दें कि हर सत्र के उपरांत एक सत्ता पक्ष और विपक्ष से उत्कृष्ट विधायक चुने जाते हैं। विधायक संगीता सिन्हा के इस चयन से क्षेत्र के कांग्रेसियों में हर्ष व्याप्त हैं

तो वहीं उनके समर्थकों ने इस चयन पर विधायक को बधाई दी। विधायक संगीता सिन्हा को उत्कृष्ठ विधायक 2022-23सम्मान पाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने मिठाई खिला कर शुभकामना आशिर्वाद दिया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आशीर्वाद से संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। लगातार विधायक की मांगों को मुख्यमंत्री हमेशा पूरा करते हैं। जिससे कई विकास कार्य बालोद विधानसभा क्षेत्र में हुए हैं। उत्कृष्ट विधायक चयनित होने के पीछे मापदंड यह होता है कि विधानसभा सत्र के दौरान विधायक द्वारा किस तरह के प्रश्न पूछे गए, उनकी भाषण शैली कैसी रही। उनका व्यवहार कैसा रहा। वहीं उन्होंने किन मुद्दों को उठाया। इन आधारों पर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विधायकों को चुना जाता है। छत्तीसगढ़ विधानसभा में स्पीकर डॉ. चरणदास महंत ने उत्कृष्ट और जागरूक विधायक के नाम का ऐलान किया. इस बार सत्ता पक्ष से संगीता सिन्हा और विपक्ष से रंजना दीपेंद्र साहू उत्कृष्ट विधायक चुनी गई हैं. वहीं, धर्मजीत सिंह को जागरूक विधायक चुना गया है. संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा 2018 में पहली बार विधायक चुनी गईं. इससे पहले उनके पति भैयाराम सिन्हा विधायक थे. संगीता ने स्नातक तक पढ़ाई की है। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुलझाने के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं।

You cannot copy content of this page