DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गोंडवाना गोंड़ महासभा परिक्षेत्र रेहची का एक दिवसीय सम्मेलन गौरैया धाम चौरेल में संपन्न

बालोद। गोंडवाना गोंड़ महासभा परिक्षेत्र रेहची का एक दिवसीय सम्मेलन गौरैया धाम चौरेल में हुआ। जिसमें 23 गांव से सामाजिक महिला पुरूष की सहभागिता रही। रेहची परिक्षेत्र के नये पदाधिकारियों का चुनाव भी हुआ। जिसमें अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ठाकुर ग्राम परना, उपाध्यक्ष प्रीतम ठाकुर कुरदी, महिला उपाध्यक्ष नंदनी नेताम परसतराई, सचिव हेमंत तारम, कोषाध्यक्ष ईलाराम ठाकुर कुरदी, आडिटर शंकर ठाकुर, महिला प्रभाग से अध्यक्ष गायत्री नेताम परसतराई, उपाध्यक्ष राजेश्वरी ठाकुर कुरदी व युवा प्रभाग से अध्यक्ष छबिलाल कोर्राम ग्राम डुंडेरा, उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर सनौद से चुने गए। इस कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में जिला से प्रेमलाल कुंजाम अध्यक्ष जिला गोंडवाना बालोद व गैंदलाल खुरश्याम सचिव जिला गोंडवाना व तहसील गुण्डरदेही से अध्यक्ष दिलीप मंडावी सचिव टिकेंद्र कुमार कोर्राम कोषाध्यक्ष सेवंत कुमार ठाकुर की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के अतिथि पूर्व अध्यक्ष बल्दू राम कतलम ( से नि नायब सूबेदार ) फिरतु राम ठाकुर ( से नि तहसीलदार) सुखदेव राम कोर्राम ( से नि प्राचार्य) भीखम मंडावी दुर्गा प्रसाद मंडावी चोवाराम ठाकुर, गायत्री ठाकुर, कलेन्द्री बाई कोर्राम व आदिवासी युवा छात्र संगठन से चेतन आनंद ठाकुर, टिकेन्दर वर्षा ठाकुर शबनम ठाकुर चंद्रकला ठाकुर प्रियंका की उपस्थिति रही। रेहची परिक्षेत्र के चिचलगोंदी नवागांव चंदनबिरही खेरूद सनौद खुंटेरी धनगांव नवागांव चौरेल कुरदी डुंडेरा परना परसतराई परसवानी टिकरी झींका रेहची खपरी कांदुल बासीन रौना कोटगांव कोड़ेवा के सामाजिक महिला पुरूष एवं बच्चों की उपस्थिति सराहनीय रही। विभिन्न गांवों से आए बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए ईलाराम ठाकुर प्रीतम ठाकुर संतोष ठाकुर सेवा राम ठाकुर एवं समाज के सभी वर्गों का सहयोग सराहनीय रहा।

You cannot copy content of this page