DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खेलो इण्डिया सेंटर्स की स्वीकृति स्थानीय खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए ये बहुत बड़ा और ऐतिहासिक कदम

10 नए खेलो इण्डिया सेंटर्स की स्वीकृति पर प्रधानमंत्री मोदी व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार – कृष्ण कांत पवार

बालोद।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा छत्तीसगढ़ में 10 नए ‘खेलो इण्डिया’ सेंटर्स की स्वीकृति देने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि स्थानीय खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए यह एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक कदम है।

केन्द्र सरकार द्वारा आज की इस बड़ी उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ के सभी खिलाड़ियों को और खेल प्रेमियों को बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दी है।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि जब से देश में नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनी है, तब से भारत सरकार हर क्षेत्र में योजना बनाकर काम कर रही है। खेल के क्षेत्र में भी लगातार काम हो रहा है। खेल और खिलाड़ियों की तरक्की के लिए योजना बनाकर व्यापक तौर पर काम हो रहा है। भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा 10 नए ‘खेलो इण्डिया’ सेंटर्स की स्वीकृति को बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास को सही दिशा और प्रोत्साहन मिलेगा।
फुटबॉल के लिए मुंगेली, सूरजपुर, कोरबा और बलरामपुर जिले में, तीरंदाजी के लिए दन्तेवाड़ा और महासमुन्द में, हॉकी के लिए बस्तर और जाँजगीर-चाँपा में, कबड्डी के लिए बेमेतरा तथा कुश्ती के लिए धमतरी में खेलो इण्डिया सेंटर्स खोले जाएंगे। इससे पूर्व भी प्रदेश के सात अलग-अलग जिलों में अलग-अलग खेलों के लिए केन्द्र खोलने की स्वीकृति मिली है। स्थानीय खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए ये बहुत बड़ा और ऐतिहासिक कदम है।

You cannot copy content of this page