DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अशिक्षित बेरोजगार युवाओं पर सर्वेक्षण हेतु पुरे देश भर के चयनित 300 कार्यक्रमों अधिकारियों का प्रशिक्षण

बालोद। नई दिल्ली के अंबेडकर भवन में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रत्येक राज्य के 10 कार्यक्रम अधिकारीयो का चयन कर दिल्ली में 2 दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 15 व 16 मार्च 2023 आयोजित जा रहा है।

उक्त प्रशिक्षण की शुरुआत माननीया मीता राजीव लोचन, सचिव युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के संबोधन से हुआ तत्पश्चात श्री अभिषेक गुहा सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय व अन्य अधिकारीयों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया l

प्रथम दिवस लगभग 10 से अधिक राज्य के एनएसएस अधिकारी को प्रशिक्षित किया गया। इसके अतिरिक्त प्रत्येक राज्य के राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशक व सचिवालय के विभिन्न गन मान्य व अधिकारी गन कार्यक्रम मे उपस्थित रहे।छत्तीसगढ़ के 10 चयनित राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारीयो की सूची जिन्होंने छ. ग. के विभिन्न विश्वविद्यालयों का प्रतिनिधि के रूप मे, युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार से प्रशिक्षण प्राप्त किया l

  1. डॉ. आर. के. रजक, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्व विद्यालय
  2. डॉ. बी. डी. चाँडक, बस्तरविश्व विद्यालय
  3. श्री कुंदन कुमार, छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तक. विश्व विद्यालय
  4. डॉ. विकास चंद्रा, गुरू घासीदास विश्व विद्यालय
  5. डॉ. शत्रुघन धृतलहरे, अटल बिहारीविश्व विद्यालय
  6. डॉ. ओम नारायण वर्मा, इंदिरा गांधी कृषि विश्विद्यालय
  7. श्री कमल सिन्हा, रायगढ़ विश्व विद्यालय
  8. श्री पुरुषोत्तम भुआर्य, दुर्ग विश्व विद्यालय
  9. श्री सुरेश ठाकुर, हेमचंद विश्व विद्यालय
  10. श्री रामानुज प्रताप ध्रूवे, सरगुजा जशपुर विश्व विद्यालय।

You cannot copy content of this page