DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बीच गौठान लगा है बिजली ट्रांसफार्मर, कई बार मांग के बावजूद नहीं हटा, मोहलाई का मामला

बालोद। ये तस्वीर गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम मोहलाई गौठान की है। जहां बीच गौठान में वर्षो से बिजली ट्रांसफार्मर लगा हुआ है।

इससे मवेशियों को हमेशा खतरा बना रहता है। जब शासन की योजना से यहां नया गौठान बना तब से कई बार इसे दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की गई। लेकिन संबंधित बिजली कंपनी ध्यान नही दे रही। बेदीराम निर्मलकर ग्राम प्रमुख ग्राम मोहलई, भगवान सिंह साहू डोमन निषाद आत्मा राम यादव कुंभकर्ण यादव, कृष्ण कुमार साहू अध्यक्ष गौठान मोहलई ने बताया गौठान के बीच ट्रांसफार्मर होने से मवेशियों के साथ गौठान से जुड़े लोगों को भी करंट का खतरा लगा रहता है। कई बार मवेशी झगड़ा होते हैं तो वे ट्रांसफार्मर के पास चले जाते हैं। शासन की योजना नरवा गरवा घुरवा बाड़ी से यहां गौठान को विकसित किया गया है। लेकिन ट्रांसफार्मर को आज तक वहां से हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट नहीं किया गया है। आसपास पूरा तारों का जाल फैला हुआ है। जो खतरे को न्योता दे रहा है।

You cannot copy content of this page