DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

16 मार्च को आयोजित की जाएगी ’समाधान तुंहर दुआर’ शिविर

बालोद ।
बालोद जिले में आयोजित की जा रही ’समाधान तुंहर दुआर’ शिविर के अंतर्गत 16 मार्च को बालोद जिले के अनेक ग्राम पंचायतों में ’समाधान तुंहर दुआर’ शिविर का आयोजन किया जाएगा। अपर कलेक्टर इंदिरा तोमर ने बताया कि इसके अंतर्गत विकासखण्ड गुरूर के ग्राम पंचायत चंदनबिरही, आनंदपुर, कोचवाही, विकासखण्ड डौण्डीलोहारा के ग्राम पंचायत कोडेकसा, बड़ा जुंगेरा, खड़बत्तर तथा मार्रीबंगला तहसील के ग्राम पंचायत भुरकाभाट, मनकी, भेडी में ’समाधान तुंहर दुआर’ शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके लिए नोडल एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

You cannot copy content of this page