DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम कोटेरा में महिला की हत्या, पुलिस जुटी है जांच में, पढ़िए अब तक की कहानी

नोट : महिला की हत्या से पहले दुष्कर्म की भी आशंका है इसलिए हम उसका चेहरा और नाम दोनों छुपा रहे हैं।हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

बालोद/ डौंडीलोहारा। बालोद जिले के डौंडीलोहारा ब्लाक के ग्राम कोटेरा में एक महिला की हत्या की खबर सामने आ रही है। महिला दो बच्चों की मां थी। अज्ञात व्यक्ति ने उनकी घर पर ही हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक उनका पति ट्रक चलाता है। घटना बुधवार दोपहर 12:00 बजे की है। बताया जाता है कि घटना से कुछ देर पहले मृतका ने अपने पति को फोन करके बताया था कि उनके साथ ट्रक में जो कंडक्टर काम करता है वह शराब पीकर घर आया है और परेशान कर रहा है। जिस पर उसका पति नाराज हुआ और मैं जल्दी घर आता हूं कह कर काम छोड़ कर निकला था। जब तक पति घर पहुंचा पत्नी की हत्या हो चुकी थी। तो वही पत्नी असहज हालत में पड़ी हुई थी । घटना की सूचना के बाद डौंडीलोहारा पुलिस सहित स्पेशल टीम जांच में जुटी हुई है। क्या हत्या उसी कंडक्टर ने की है या किसी और ने? इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। वहीं महिला के शव का पीएम और मेडिकल रिपोर्ट आना बाकी है।

ये बड़ी खबर भी पढ़ें

You cannot copy content of this page