DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

देवरानी ने लगाया जेठ और जेठानी पर टोनही कहकर प्रताड़ित करने का आरोप, अर्जुंदा थाने में दर्ज हुआ मामला, पढ़िए अंधविश्वास की ये कहानी

बालोद। आज के दौर में भी अंधविश्वास देखने को मिलता है। लोग बैगा गुनिया के चक्कर में रहते हैं और उनकी बताएं बातों पर विश्वास कर लेते हैं। ऐसा ही टोनही प्रताड़ना एक मामला अर्जुंदा थाने में सामने आया है। जहां कोड़ेवा की एक महिला ने अपने जेठ और जेठानी पर उन्हें टोनही कहकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत दिसंबर में हुई थी। जिस पर जांच उपरांत जेठ और जेठानी के खिलाफ पुलिस ने टोनही प्रताड़ना अधिनियम की धारा 4 और 5 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रताड़ित महिला गायत्री बाई का कहना है 31 दिसंबर.2022 को सुबह लगभग 08.00 बज आरोपीगण मेरे जेठ मानसिंह एवं जेठानी सेवती बाई के द्वारा मुझे अश्लील गंदी गंदी भद्दी भद्दी गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दिये और कहे कि तुम टोनही हो मेरी लड़की ससुराल चली गई है, उसी भुत पकड़ा रही हो, मेरी लड़की को भुत पकड़ने के बाद तुम्हारा नाम लेती है, तुम टोनही हो मेरे व मेरी लड़की के उपर जादू टोना किये हो, बैगा लोग भी कह रहे है, कि तुम टोनही हो, तुम्हे अब हम लोग जान सहित मारकर खत्म कर देगें। इस प्रकार से आरोपीगण द्वारा मुझे टोनही है, कहकर गांव पड़ोसी , रिश्तेदारो के मध्य बोलकर लगातार अपमानित कर रहे है। आरोपीगण के द्वारा मुझे टोनही बोले जाने से लोग मुझसे घृणा कर रहे है, मुझे अपमानित कर रहे है, जिससे मैं काफी परेशान व प्रताड़ित हूं। मैं 31 दिसंबर को सुबह लगभग 08.00 बजे ग्राम प्रमुखो को साथ लेकर आरोपीगण से कही कि मुझे तुम लोग टोनही क्यों बोलते हो, तो सब के सामने आरोपीगण कहने लगे की तुम टोनही हो हमसे दूर रहो , हमारे घर परिवार के बच्चो को खा रही हो , तुम जान सहित मारकर खत्म कर देगें, आरोपीगण को मौके पर उपस्थित ग्राम प्रमुखो द्वारा समझाया गया, कि कोई टोनही नही होता है। टोनही कहकर प्रताड़ित मत करो, कहने पर भी आरोपीगण नही माने।

You cannot copy content of this page