DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अर्जुन्दा कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने पहली बार देखा विधानसभा भवन, संसदीय सचिव ने मंत्री-विधायक और आईएएस अधिकारियों से बच्चों की करवाई मुलाकात

राजनीतिक विज्ञान के बच्चों ने देखा बजट सत्र की कार्यवाही, विधानसभा में पक्ष विपक्ष के तर्क वितर्क देख हुए उत्साहित, संसदीय सचिव ने कहा – यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर

अर्जुंदा। मंगलवार को शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय कॉलेज अर्जुंदा के राजनीतिक विज्ञान के 40 छात्र-छात्राओं ने पहली बार विधानसभा की कार्यवाही देखी।

संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद जी ने छत्तीसगढ़ के मंत्री-विधायक और विधानसभा के आईएएस अधिकारियों से मुलाकात भी करवाई।

इस दौरान बच्चों ने खुलकर सभी से बहुत सारे सवाल पूछे और जानकारी ली। वे बजट सत्र की कार्यवाही और पक्ष-विपक्ष के तर्क वितर्क देखकर बेहद उत्साहित हुए।

इस दौरान संसदीय सचिव श्री निषाद ने विधानसभा के कैंटीन में बच्चों को भोजन करवाया और पूरे विधानसभा का भ्रमण करवाया। इस दौरान श्री निषाद ने बच्चों से कहा की यह हमारे राज्य का सबसे बड़ा लोकतंत्र का मंदिर है।

हमारे छत्तीसगढ़ की विकास गाथा और छत्तीसगढ़ का भविष्य यहीं लिखा जाता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत करें, बड़ा लक्ष्य निर्धारित करें और एक दिन यहां अधिकारी और विधायक बनकर पहुंचे। अपने और अपने राज्य का सपना पूरा करें। इस दौरान प्रो. मनोज कुमार साहू, प्रो. गायत्री साहू और प्रो. प्रदीप कुमार प्रजापति मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page