कलेक्टर ने ली जिला जल एवं स्वच्छता समिति का बैठक



बालोद ।
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक ली। कलेक्टर ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के तहत् चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और सभी कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री आर.के. धनंजय ने बताया की जल जीवन मिशन के अन्तर्गत चल रहे विभिन्न स्वीकृत कार्यों के निविदा, कार्यादेश, निविदाओं की दर स्वीकृति, योजनाओं का पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति एवं प्रशिक्षण पर चर्चा किया गया। बैठक में समिति के सदस्य जिला पंचायत सीईओ डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, जिला चिकित्सा अधिकारी, वन मंडल अधिकारी, कार्यपालन अभियंता डब्लू आर डी, जिला परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास, कृषि अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी एवं जनसंपर्क अधिकारी के साथ-साथ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बालोद के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page