DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आयुष्मान कार्ड बनाने में जिला बालोद प्रदेश में दूसरे स्थान पर कलेक्टर श्री शर्मा प्रतिदिन कर रहे हैं माॅनिटरिंग

बालोद ।
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिले में अंर्तविभागीय समन्वय से शतप्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके अंतर्गत बालोद जिले में प्रतिदिन औसत 4000 आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि बालोद जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने का कुल लक्ष्य 08 लाख 58 हजार 468 है। जिसके अंतर्गत 07 लाख 01 हजार 125 कार्ड बनाए गए हैं। जिले में 01 लाख 57 हजार 03 सौ 43 आयुष्मान भारत कार्ड बनाया जाना शेष है। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के द्वारा लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रतिदिन माॅनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि पंचायत एवं ग्राम स्तर पर कोटवार के माध्यम से मुनादी भी की जा रही है। जिले के समस्त विकासखण्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सीएमओ तथा स्वास्थ्य विभाग से खण्ड चिकित्सा अधिकारी, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, स्वास्थ्य कार्यकत्र्ता, सचिव, सरपंच, मितानीन शत् प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने प्रयासरत् है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत कार्ड बनाने के पश्चात् एपीएल परिवार के हितग्राही 50 हजार रुपये तथा बीपीएल परिवार के हितग्राही 05 लाख रुपये तक निःशुल्क उपचार करा सकते हैं।

You cannot copy content of this page