DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला निषाद समाज बालोद का हुआ होली मिलन समारोह

बालोद। जिला निषाद समाज बालोद का होली मिलन समारोह एवम विभिन्न प्रकोष्ठों के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह तहसील निषाद समाज भवन परिसर रामघाट सिवनी में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निषाद समाज के अध्यक्ष राजेंद्र निषाद ने किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष जिला निषाद समाज संतोष निषाद एवम गोपी राम निषाद, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती धनेश्वरी निषाद, तहसील निषाद समाज के अध्यक्ष रविंद्र कुमार निषाद, सचिव संतराम निषाद एवं सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी विभिन्न ग्रामों से आए हुए सामाजिक बंधु उपस्थित थे।

कार्यक्रम में खेरथा परीक्षेत्र से निर्वाचित हुए नवनियुक्त अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया गया तथा जिला निषाद समाज के सलाहकारो की नियुक्ति किया गया , महिला प्रकोष्ठ , युवा प्रकोष्ठ एवं कर्मचारी प्रकोष्ठ का कार्यकारिणी विस्तार किया गया एवं अंत में समाज के प्रबुद्ध जनों द्वारा समाज को संबोधित किया गया और एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली के मुबारकबाद दिया।

You cannot copy content of this page